25 जुलाई को चरखी दादरी में की थी पंकज नामक युवक की हत्या, गिरफ्तार बदमाश हत्या के मामले में नामजद आरोपी
सत्य खबर हरियाणा
Police Encounter : STF रोहतक की टीम की बोंदकलां के पास आरोपी संजय निवासी सुनारिया से मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस टीम ने आरोपी को काबू कर लिया है।

गौरतलब है कि 25 जुलाई को चरखी दादरी के ढाणी फोगाट रोड पर हुई पंकज सुनारिया हत्याकांड में संजय नामजद आरोपी था। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।
पुलिस के अनुसार उसे सूचना मिली थी कि संजय यहां पर मौजूद है। इस सूचना के आधार पर पुलिस में नाकाबंदी की और संजय को घेर लिया। संजय ने खुद को पुलिस से घिरा हुआ पाकर पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस में आत्मरक्षा में गोली चलाई जो संजय के पैर में लगी। पुलिस ने संजय को हिरासत में लेकर अस्पताल में दाखिल करवाया है।
पुलिस जांच के अनुसार, मृतक पंकज खुद मर्डर के एक मामले में आरोपी था और इसी साल अप्रैल में जमानत पर बाहर आया था। वर्ष 2022 में आरोपी रोबिन गोछी के भाई की हत्या हुई थी, जिसमें पंकज आरोपी था। माना जा रहा है कि उसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
कैसे की हत्या
दादरी शहर की प्रेमनगर कॉलोनी स्थित ढाणी रोड पर रोहतक के सुनारिया गांव निवासी 34 वर्षीय पंकज अपनी मां बीरमति को बाइक पर बैठाकर ढाणी फोगाट लौट रहा था। इसी दौरान गली नंबर-7 के सामने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक से गिरते ही बदमाशों ने पंकज पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वारदात में उसकी मां बीरमती भी घायल हो गईं थीं।
पुलिस ने बनाई थी चार टीमें
आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की 4 विशेष टीमें गठित की गई थी जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान रोहतक एसटीएफ को संजय की भनक लगी और पुलिस ने पहले घेराबंदी की और उसके बाद मुठभेड़ के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।
#Haryana #CharkhiDadri #Rohtak #PoliceEncounter #CriminalJustice #LawEnforcement #PublicSafety #CrimeNews #PoliceAction #Bondkalan #CommunitySafety #CrimeReport #HaryanaNews #LocalNews #JusticeServed #PoliceUpdates #SafetyFirst #CrimePrevention #HaryanaPolice #BreakingNews