क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हर रोज हो रही पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक और बदमाश गिरफ्तार

रेवाड़ी का बदमाश चढ़ा सोनीपत STF के हत्थे

Satyakhabarindia

Satyakhabar, Sonipat

Police Encounter : हरियाणा पुलिस इस नए साल में हर रोज कहीं ना कहीं एनकाउंटर कर रही है जिससे प्रदेश में गैंगस्टरों और बदमाशों के हौसले पूरी तरह से टूट रहे हैं। बीते साल के आखिरी दिनों में प्रदेश पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया था और पुलिस को अपने अभियान में लगातार सफलता मिल रही है। इस दौरान पुलिस विदेशों से बदमाशों को पड़कर लाने और प्रदेश में सक्रिय बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम कर रही है।

हरियाणा में एक बार फिर रेवाड़ी का बदमाश चढ़ा सोनीपत STF के हत्थेआज एसटीएफ का एक्शन देखने को मिला। सोनीपत एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद रेवाड़ी जिला पुलिस के लिए सिरदर्द बने कुख्यात बदमाश अनुज उर्फ डॉक्टर को सोनीपत के खरखौदा में मुठभेड़ में काबू किया है। अनुज उर्फ डॉक्टर 15 अक्तूबर 2025 को जिला रेवाड़ी में हुए अपहरण व हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस पकड़ से बाहर था। मामले में अंकित का पहले अपहरण किया गया था और बाद में उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। गंभीर रूप से घायल अंकित की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जांच में सामने आया था कि वारदात को पूर्व नियोजित साजिश के तहत अंजाम दिया गया था, जिसमें अनुज पर अहम भूमिका निभाने का आरोप था।

जालंधर में गोल्डी बराड़ के नाम पर करोड़ों की रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार
जालंधर में गोल्डी बराड़ के नाम पर करोड़ों की रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार

खरखौदा के सांपला बाईपास पर एसटीएफ सोनीपत की टीम और इनामी हत्यारोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी अनुज उर्फ डॉक्टर निवासी गोकलगढ़ के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को पहले खरखौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसटीएफ सोनीपत को सूचना मिली थी कि आरोपी खरखौदा क्षेत्र में मौजूद है। एसटीएफ सोनीपत प्रभारी योगेंद्र की टीम ने घेराबंदी कर उसे पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और मौके पर ही काबू कर लिया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पवन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल भी बरामद की गई है। फिलहाल मौके पर पुलिस की कार्रवाई जारी है।

आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था

सरकार का दावा रसोई गैस की किल्लत नहीं, लेकिन लोग हो रहे परेशान

घटना के बाद से आरोपी लगातार पुलिस पकड़ से बाहर था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी थी और उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। इस मामले में पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अनुज पकड़ से बाहर था। एसटीएफ सोनीपत को सूचना मिली थी कि आरोपी खरखौदा क्षेत्र में मौजूद है। एसटीएफ सोनीपत प्रभारी योगेंद्र की टीम ने घेराबंदी कर उसे पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और मौके पर ही काबू कर लिया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पवन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल भी बरामद की गई है। घायल आरोपी को पहले खरखौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

#PoliceEncounters #CriminalArrested #DailyCrime #LawEnforcement #CrimeWatch #JusticeServed #CopsAndCriminals #PublicSafety #CrimeFighter #BehindBars #CriminalInvestigations #CrimeReporting #PoliceInAction #CaughtOnCamera #MakeItSafe #EverydayHeroes #StreetJustice #CommunityWatch #ArrestDaily #CrimeStoppers

अखिलेश यादव की जनसभा से पहले दादरी में शक्ति प्रदर्शन तैयारियां पूरी
अखिलेश यादव की जनसभा से पहले दादरी में शक्ति प्रदर्शन तैयारियां पूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button