कैथल पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ के नशे के साथ 6 गिरफ्तार

Satyakhabarindia

मध्य प्रदेश से पंजाब में सप्लाई हो रहा था नशा, कैथल पुलिस को लगी भनक और धर दबोचे

सत्य खबर हरियाणा

Drugs Smuggling : कैथल जिले में पुलिस ने बीती देर रात नशा तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब साढ़े 19 क्विंटल डोडा पोस्त की खेप बरामद की है। लगभग तीन करोड़ रुपये मूल्य की इस खेप के साथ छह अंतरराज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी और निर्णायक चोट माना जा रहा है। यह कार्रवाई कैथल पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धियों में मानी जा रही है।

मानसून के ब्रेक में 17 जुलाई तक सताएगी गर्मी, 20 से हरियाणा में मध्यम से तेज बारिश की संभावना

डीएसपी रोहतास ने बताया कि यह खेप मध्य प्रदेश से पंजाब ले जाई जा रही थी। तस्करों ने पुलिस की निगरानी से बचने के लिए एक निजी पायलट वाहन को ट्रक के आगे चलाया हुआ था, ताकि रास्ते की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और जरूरत पड़ने पर ट्रक को सतर्क किया जा सके। हालांकि, कैथल पुलिस की एसडीयू टीम को मिली सटीक सूचना के आधार पर पूरी योजना विफल हो गई।

पुलिस टीम ने सुनियोजित ढंग से नाकाबंदी कर ट्रक को रोक लिया। तलाशी के दौरान ट्रक से करीब साढ़े 19 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद हुआ। मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही डीएसपी रोहताश भी मौके पर पहुंचे और अभियान का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से पूरी जानकारी ली।

आज 15 जुलाई 2026 का पंचांग और राशिफल

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अंतरराज्यीय स्तर पर नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस खेप का मुख्य सरगना कौन है, नशे की आपूर्ति किन राज्यों तक की जानी थी और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका रही है। डीएसपी रोहतास का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है जांच के बाद ही पुलिस और अधिक जानकारी दे पाएगी।

#KaithalPolice #HaryanaNews #NarcoticsCrackdown #DrugBust #CrimeNews #LawEnforcement #PublicSafety #HaryanaPolice #CommunitySafety #DrugAwareness #CrimePrevention #HaryanaUpdates #PoliceAction #NarcoticsControl #JusticeServed #SafetyFirst #HaryanaCommunity #DrugFreeHaryana #CriminalJustice #HaryanaState

राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस का गुरुग्राम में प्रदर्शन, पुलिस लाइन में किया हनुमान चालीसा का पाठ

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top