हांसी में जिम संचालक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल

Satyakhabarindia

आरोपी ने की थी रेकी और हथियार करवाए थे उपलब्ध, मामले में दो शूटर हो चुके ढ़ेर

सत्य खबर हरियाणा

Police Encounter : गुरुवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में हांसी में जिम संचालक की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। यह मुठभेड़ रात करीब 1:00 बजे हुई। पुलिस से मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी की पहचान भिवानी जिले के बवानीखेड़ा क्षेत्र के भुरटाना गांव निवासी 27 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है।

कांग्रेस के प्रदर्शनों का जवाब भाजपा के प्रदर्शन से, कांग्रेस के खिलाफ रोहतक में सड़क पर हुई भाजपा

सूत्रों के अनुसार, रेड जिम संचालक कपिल रेड्डू की 11 जून को हुई हत्या के मामले में रोहित की अहम भूमिका सामने आई है। बताया जा रहा है कि उसने हत्या में इस्तेमाल हथियार उपलब्ध कराया था व कपिल रेड्डू की रेकी भी उसी ने की थी। इसके साथ ही वह हत्या के मुख्य आरोपी सुंदर के संपर्क में था।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस टीम और हरियाणा पुलिस की बहादुरगढ़ एसटीएफ की टीम ने 4 और 5 जुलाई की मध्यरात्रि में हांसी के जिम ट्रेनर कपिल हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी शूटर प्रवेश और हिमांशु को मुठभेड़ में मार गिराया था। दोनों हिसार के रहने वाले थे। इन पर हरियाणा पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली लगने से दिल्ली पुलिस का सिपाही अंकित घायल हो गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में बहादुरगढ़ पहुंचे थे।

पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के दिए निर्देश
पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के दिए निर्देश

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल और लगभग 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि इस चर्चित हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों और पूरी साजिश का नेटवर्क भी जल्द ही सामने आ जाएगा।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कपिल हत्याकांड का मुख्य आरोपी गांव पुट्ठी मंगल खां के पास छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी रोहित ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। उसकी एक गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें रोहित के पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। मुठभेड़ में रोहित के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे पहले हांसी के सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार रोहित के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

जंतर-मंतर पर फिर बवाल, पथराव में 2 ACP समेत कई घायल, सुरक्षा और कड़ी की गई
जंतर-मंतर पर फिर बवाल, पथराव में 2 ACP समेत कई घायल, सुरक्षा और कड़ी की गई

#HaryanaNews #HansiGymMurder #CrimeUpdate #LawEnforcement #JusticeForVictims #EncounterNews #SafetyFirst #PublicSafety #CrimePrevention #HaryanaPolice #MurderInvestigation #BreakingNews #TrueCrime #CommunitySafety #LegalSystem #CrimeAwareness #HaryanaUpdates #LocalNews #CrimeReport #JusticeMatters

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top