शत्रुजीत सिंह कपूर अब ITBP के नए चीफ होंगे

Satyakhabarindia

Satyakhabar, Haryana

Haryana Police : वरिष्ठ IPS अधिकारी शत्रुजीत सिंह कपूर को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया। वह मौजूदा ITBP महानिदेशक प्रवीण कुमार की जगह लेंगे, जिन्हें सीमा सुरक्षा बल (BSF) का नया प्रमुख बनाया गया है। भारतीय पुलिस सेवा के 1990 बैच के अधिकारी कपूर इस समय अपने कैडर राज्य हरियाणा में कार्यरत हैं।
कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उन्हें 31 अक्टूबर 2026 तक यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक ITBP का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। ITBP के मौजूदा प्रमुख प्रवीण कुमार को BSF का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। पश्चिम बंगाल कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार को 30 सितंबर 2030, यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक इस पद पर नियुक्त किया गया है।

पिछले महीने DGP पद से कार्यमुक्त किए गए थे शत्रुजीत कपूर

पिछले साल दिसंबर में हरियाणा सरकार ने आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत कपूर को पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद से कार्यमुक्त कर दिया था। जिसके बाद उनकी नई तैनाती का इंतजार चल रहा था। शत्रुजीत कपूर फिलहाल हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन, पंचकूला के चेयरमैन हैं।

प्रदेश के यमुनानगर में सबसे अधिक बरसे बादल लेकिन यह भी सामान्य से 28% कम, हरियाणा में 12% कम बारिश

पूर्व सीएम मनोहर लाल के करीबी माने जाते हैं

इससे पूर्व 13 दिसंबर को वरिष्ठ आईपीएस वाई पूरण कुमार के आत्महत्या मामले में छुट्टी पर चल रहे तत्कालीन पुलिस महानिदेशक पद से शत्रुजीत कपूर को रिलीव किया गया था। इसके बाद ही शत्रुजीत कपूर को केंद्र में नियुक्त करने को लेकर चर्चा चल रही थी। शत्रुजीत कपूर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करीबी माने जाते हैं, जो वर्तमान में केंद्रीय मंत्री हैं।

तीन साल रहे हरियाणा के DGP

पुलिस महानिदेशक पद से हटने के बाद कपूर के पास हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का चेयरमैन पद बरकरार था, जो वह पुलिस महानिदेशक के साथ संभाल रहे थे। शत्रुजीत कपूर 14 दिसंबर तक छुट्टी पर थे। इससे पहले शत्रुजीत कपूर ने DGP पद पर तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया था। इसके बाद हरियाणा सरकार ने शत्रुजीत कपूर को DGP पद पर बरकरार रखा था।

आज 10 अगस्त 2026 का पंचांग और राशिफल

एडीजीपी वाई पूरण सुसाइड केस से चर्चा में आए थे शत्रुजीत

बीते 7 अक्टूबर 2025 को हरियाणा कैडर के 2001 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरण कुमार ने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने सरकारी आवास पर गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या की थी। घटनास्थल से उनकी सर्विस रिवॉल्वर और सुसाइड नोट बरामद हुआ था जिसने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी। इस सुसाइड नोट में पूरण कुमार ने हरियाणा पुलिस के तत्कालीन डीजीपी शत्रुजीत सिंह कपूर सहित 14 अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने जातिगत भेदभाव, मानसिक उत्पीड़न और प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। सुसाइड नोट में विशेष रूप से आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत सिंह कपूर और तत्कालीन रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारनिया को उनकी मौत के लिए मुख्य जिम्मेदार ठहराया गया था। इसके बाद काफी दबाव में हरियाणा सरकार ने शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया था।

UPSC ने पैनल में रखा था शत्रुजीत कपूर का नाम

UPSC ने हरियाणा सरकार को DGP के लिए जो पैनल भेजा था उसमें भी शत्रुजीत कपूर का नाम शामिल था। इसके बाद उनके केंद्र में डेपुटेशन पर जाने की संभावना है और प्रबल हो गई थी।

पं. जिले सिंह पिचौलिया के नेतृत्व में हरियाणा का ब्राह्मण हुआ एकजुट

#ShatrujeetSinghKapoor #ITBPchief #NewAppointment #Leadership #IndianTibetanBorderPolice #SecurityForces #India #GovernmentAnnouncement #TransformationalLeadership #BorderSecurity #IssuedNewRoles #LawEnforcement #IndianArmy #NationalDefense #AppointmentAnnouncement #StrategicPlanning #TeamIndia #PoliceLeadership #Inspiration #PublicService

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top