BJP Kisan Cell celebrate diwali
सत्य खबर, गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज। बादशाहपुर में भाजपा किसान सेल द्वारा दीपावली मिलन समारोह मनाया गया। उस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ पहुंचे। वहां प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और व्यापारियों ने उनके सामने मांगें भी रखीं। जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह व्यापारियों की जो भी समस्याएं हों मगी , अपने माध्यम से पूरा करा ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ गत चुनाव झज्जर से लड़ें और वहां से उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था । अब उनका निवास बादशाहपुर विधान सभा क्षेत्र में है। यह भी चर्चाएं आग की तरह दिनों दिन फैलती जा रही है कि वे आगामी चुनाव वह बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से लडऩे की तैयारी कर रहे हैं। और यह दीपावली मिलन समारोह उसी तैयारी का एक हिस्सा है। जबकि चर्चाए यह भी चली हुई है कि मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी जो पालम विहार क्षेत्र में रहते हैं वह भी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बादशाहपुर में लोगों से संपर्क करने के लिए करने के लिए क्षेत्र में घूम रहे हैं। जिनके दरबार में आए दिन एक विवादित पार्षद और भूमाफियाओं का जमावड़ा भी लगा रहता है। BJP Kisan Cell celebrate diwali
गुरुग्राम भाजपाइयों में चर्चा है कि अभी यदि कोई कार्यक्रम दीपावली का होना चाहिए था तो सर्वप्रथम गुरुकमल में होता और फिर अन्य जगह होता। और आज से पहले प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ कभी जनता की शिकायतें सुनते नजर आए नहीं। ऐसे में यह अनुमान पुष्ट हो जाता है कि प्रदेश अध्यक्ष गुरुग्राम से चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार कस्बे में रविवार चिनार गार्डन में दीपावली के अवसर पर व्यापारी स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसके मुख्य आयोजक मुकेश जैलदार भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री थे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और विरेन्द्ररे यादव चेयरमैन जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा गुरुग्राम का पहुँचने पर उनका व्यापारियों द्वारा पगड़ी बांधकर एवं बड़ी माला के साथ भव्य स्वागत कि या गया।
Also check these links:
मिट्टी में मेहनत कर अतुल साहू ने जीता सोना,एशियन चैम्पियनशिप के डिस्कस थ्रो में लिया था हिस्सा
दस साल बाद अंधी मां को कैसे मिला उसका खोया बेटा, 8 साल की उम्र में चला गया था घर छोड़कर।
व्यापारियों ने इस दौरान मुकेश जैलदार का भी गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत किया। व्यापार मंडल के कार्यक्रम में मंच संचालन संजीव जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता सहित व्यापारी भी मौजूद थे। बादशाहपुर बाजार के लोगों ने अपने बाजार से सम्बधित पब्लिक टॉयलेट, मेन रोड फुटपाथ पर गाडिय़ों की पार्किंग तथा सरकारी स्कूल से सम्बधित जेसी मुख्य मांगे रखी। बादशाहपुर बाजार के व्यापारियों ने कहा कि यह बाजार ऐतिहासिक एवं सबसे पुराना बाजार है ऐसे में इस बाजार की अनदेखी ना की जाए और यहां पर जिन सुविधाओं का अभाव है, उनको उपलब्ध करा या जाए।BJP Kisan Cell celebrate diwali
ओमप्रकाश धनखड़ ने व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं और व्यापारियों को एकजुट करने के लिए मुकेश जैलदार को बधाई दी और कहा कि व्यापारियों की जो भी समस्यां उनके माध्यम पूरी होने लायक होगी उसे पूरा करने में कोई कसर नही छोड़ेगे। स्कूल सम्बधित समस्यां को लेकर धनखड़ ने मौके पर बैठे-बैठे ही शिक्षा मंत्री से फोन पर बातचीत करते हुए इस विषय के समाधान की बात कही। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को अपने आस-पास की गतविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है। धनखड़ ने व्यापारियों की बताया की देश में सत्ता के लिए लड़ाई हो ती रही है लेकिन राम ऐसा व्यक्ति था जिसने सत्ता को त्याग कर नंगे पैर वनवास चला गया। अगर किसी का राज्य जीत भी लिया तो जीत कर उसके भाई को लौटा दिया भाई का राजतिलक कर दिया यह केवल राम राज्य में ही संभव था। व्यापारियों की सभी मांगों पर हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने आश्वासन दिया है कि व्यापारियों की सभी मांगों को तुरंत पूरा किया जाएगा।
विरेन्द्ररे यादव चेयरमैन ने मंच से साफ कहा कि 2014 से 2019 के बीच जब इस विधानसभा से बीजेपी के विधायक राव नरबीर सिंह थे तो यहां पर विकास कार्य होते थे, लेकिन 2019 के बाद से जब गैर बीजेपी विधायक बने है, तब से यहां पर कोई विकास कार्य नहीं हुए हैं। जब इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष के उपलब्ध नंबरों पर संपर्क किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। इसलिए इस बारे में उनका पक्ष नहीं लिखा जा सका।
Aluminium scrap best management practices Aluminum recycling systems Metal waste processing center