सत्यखबर चंडीगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट) – हेलो.. हां जी.. दुष्यंत भैया के घर का नंबर है,..? जवाब मिला… हां जी बोलिए ..भैया हम सिविल हॉस्पिटल हिसार से बोल रहे हैं, हमारे यहां सिविल हॉस्पिटल हिसार में मास्क, ड्रेस नहीं हैं, इसके लिए हमें कपड़ा चाहिए, सिलवा हम (अस्पताल प्रशासन) खुद लेंगे। आप दुष्यंत भैया को हमारा ये मैसेज भिजवा दो प्लीज।
ये संवाद दो दिन पूर्व हुई डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के हिसार निवास पर टेलीफोन पर आई एक काल के अंश है। दरअसल हिसार में डिप्टी सीएम को सभी भैया के नाम से ही पुकारते हैं और इसी संबोधन के साथ सिविल अस्पताल से फोन किया गया था। हिसार लोकसभा से सांसद रहते हुए दुष्यंत ने अपनी कार्यशैली एवं व्यवहार के कारण हिसार में अपनी अमिट छाप छोड़ी हुई है।
सिविल अस्पताल की जरूरत की जानकारी तुरन्त डिप्टी सीएम को दी गई। डिप्टी सीएम ने तुरंत सिविल अस्पताल हिसार में संदेश भिजवाया की जितने भी कपड़े की जरूरत है, अस्पताल प्रशासन खरीद ले, जितना भी खर्च आएगा वो खर्च अपने निजीकोष से देंगे।
अस्पताल प्रशासन ने डिप्टी सीएम की हां होते ही कपड़ा खरीदना शुरू कर दिया और अब तक सैकड़ों गाउन, ड्रेस तैयार कर ली है। अस्पताल में अब तक करीब पौने दो लाख रुपये का कपड़ा आ चुका है।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में करोना संभावित तथा पॉजिटिव मरीजों का जो उपचार कर रहे हैं, वे स्वास्थ्य कर्मी असली हीरो है। उनकी रक्षा एवं सुरक्षा करना हमारा न केवल धर्म है बल्कि परम कर्तव्य भी है । उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अगर डॉक्टर, स्टाफ नर्स या स्वास्थ्य कर्मियों के लिए कहीं मास्क या अन्य ड्रेस के लिए जो भी जरूरत पड़ेगी तो वह हर संभव मदद करेंगे।
Aluminum scrap market dynamics Aluminium scrap coil processing Metal reclamation and recycling
частный медцентр широкого профиля в Москве купить медсправку в Москве где сделать справку медицинскую из больницы
batmanapollo.ru