सत्य खबर, चंडीगढ़।
Earthquake tremors felt in this area of Haryana
भारत में एक बार फिर धरती डोली है, जहां हरियाणा में कुछ जगहों पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र रोहतक के आसपास था। फिलहाल इस घटना में किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक भूकंप बहुत ही हल्का था। रिएक्टर स्केल पर उसकी तीव्रता 2.6 रिकॉर्ड की गई।
उसका केंद्र रोहतक से 7 किमी की दूरी पर था। वैज्ञानिकों के मुताबिक झटके 11.26 पर रिकॉर्ड किए गए, लेकिन उनका प्रभाव ज्यादा नहीं था। NCS के मुताबिक तीव्रता इतनी कम थी कि आम आदमी को पता भी नहीं चला होगा। ऐसे में किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ। रिक्टर स्केल पर 7.0 या उससे अधिक की तीव्रता वाले भूकंप को सामान्य से कहीं ज्यादा खतरनाक माना जाता है।
Also Read: हरियाणा में बीपीएल के लिए बिजली की बाध्यता समाप्त
असम में भी भूंकप के झटके वहीं इससे पहले असम में भूकंप के झटके आए थे। वैज्ञानिकों के मुताबिक रविवार सुबह 3.01 बजे धुबरी जिले में झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर उसकी तीव्रता 3.1 दर्ज की गई। उसका केंद्र 17 किमी की गहराई में था। वहीं रात का वक्त होने की वजह से आम जनता को इसके बारे में पता ही नहीं चला। जब सुबह लोगों की आंख खुली, तो उनको सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी मिली।