Kis Kisko Pyaar Karoon 2: धीमी शुरुआत और बढ़ती चिंता, क्या बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट निकाल पाएगी कपिल शर्मा की फिल्म

Satyakhabarindia

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: कॉमेडी की दुनिया के बेताज बादशाह कपिल शर्मा टीवी और ओटीटी पर तो हमेशा छाए रहते हैं। उनके शो का इंतजार देश ही नहीं विदेशों तक के दर्शक करते हैं। लेकिन जब बात बड़े पर्दे की आती है तो कपिल शर्मा की फिल्मों का जादू अब तक वैसा असर नहीं दिखा पाया है। उनकी नई फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और तीन दिन का बॉक्स ऑफिस सफर पूरा कर चुकी है।

साल 2015 में आई फिल्म किस किसको प्यार करूं ने कपिल शर्मा को फिल्मी दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई थी। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और कमाई भी संतोषजनक रही थी। अब करीब दस साल बाद इसका सीक्वल बड़े पर्दे पर आया है। फैंस को उम्मीद थी कि यह फिल्म भी पहले पार्ट की तरह धमाल मचाएगी लेकिन शुरुआती आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।

‘भोला-भोली’ को लेकर प्रदीप बूरा व पूजा हुड्डा हुए सोशल मीडिया पर ट्रोल

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म को ओपनिंग डे पर सिर्फ 1.85 करोड़ रुपए की कमाई मिली। दूसरे दिन थोड़ी बढ़त देखने को मिली और कलेक्शन 2.50 करोड़ रुपए तक पहुंचा। तीसरे दिन फिल्म ने 2.85 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। इस तरह तीन दिनों में फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 7.20 करोड़ रुपए रहा है।

ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विदेशों में दो दिनों में फिल्म सिर्फ 50 लाख रुपए ही कमा सकी है। भारत और विदेश दोनों को मिलाकर फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 8.55 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

Monday Test में फिसली ‘है जवानी तो इश्क होना है’, चौथे दिन कमाई में बड़ी गिरावट, 4 दिनों में जुटाए 26.59 करोड़
Monday Test में फिसली ‘है जवानी तो इश्क होना है’, चौथे दिन कमाई में बड़ी गिरावट, 4 दिनों में जुटाए 26.59 करोड़

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या किस किसको प्यार करूं 2 आने वाले दिनों में अपनी रफ्तार पकड़ पाएगी या फिर यह फिल्म भी कपिल शर्मा की पिछली फिल्मों की तरह औसत कमाई तक ही सिमट जाएगी। अगले कुछ दिन फिल्म के भविष्य का फैसला करने वाले साबित हो सकते हैं।

फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top