धुरंधर फिल्म की हेरोइन सारा अर्जुन: 20 साल की उम्र में दीपिका-आलिया को दे रही कड़ी टक्कर

Satyakhabarindia

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की चर्चा में सिर्फ़ रणवीर और अक्षय खन्ना ही नहीं, बल्कि 20 साल की अभिनेत्री सारा अर्जुन भी हैं। सारा इस फिल्म में रणवीर की हीरोइन बनी हैं और उनकी खूबसूरती और अभिनय ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। 40 साल के रणवीर के साथ उनकी जोड़ी बड़ी जंच रही है और सारा ने अपनी उम्र के हिसाब से बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा को कड़ी टक्कर दी है।

सारा ने बतौर चाइल्ड स्टार अपनी पहचान बनाई है और अब बड़े पर्दे पर भी अपने अभिनय से सभी को प्रभावित कर रही हैं। आदित्य धर की निर्देशन में बनी धुरंधर में उनका किरदार ‘यालिना’ बहुत पॉपुलर हो रहा है। सारा की फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ उनकी स्टाइलिश और स्टनिंग तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं।

नशा तस्करों ने पहले पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर फिर एक नशा तस्कर के साथ खेतों में हुई मुठभेड़

सारा अर्जुन ने दो साल पहले ही फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 में ऐश्वर्या राय का यंग रोल निभाकर सबको चौंका दिया था। तब लोग उन्हें मिनी ऐश्वर्या राय भी कहते थे। अब धुरंधर में उनका रूप देख फैंस हैरान हैं कि इतनी जल्दी कैसे बड़ी हो गईं।

फतेहाबाद और गुरुग्राम में जिला अदालत और डीसी कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी

सारा दक्षिण भारतीय फिल्मों में एक्टिव अभिनेता राज अर्जुन की बेटी हैं, जो खुद एक जाने-माने साउथ अभिनेता हैं। पिता की विरासत संभालते हुए सारा ने बॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।

धुरंधर में उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री और दमदार अभिनय की तारीफ हो रही है और यह साफ़ दिखता है कि सारा अर्जुन आने वाले वक्त में बॉलीवुड की बड़ी स्टार बनने वाली हैं।

पंजाब की जीत के लिए भाजपा की नजर दलित सीटों पर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top