EX.Justice श्यामलाल जांगड़ा बने श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के मानद संरक्षक

सत्य ख़बर,गुरुग्राम,चंडीगढ़, सतीश भारद्वाज : पूर्व न्यायाधीश व लोकपाल,वर्तमान में हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्यामलाल जांगड़ा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के मानद संरक्षक घोषित किए गए हैं। उक्त जानकारी संघ के सलाहकार ऋषि प्रकाश कौशिक ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
उन्होंने बताया कि इसकी आधिकारिक घोषणा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल ने की है। इस अवसर पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय प्रवक्ता व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा (SPSH) की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल ने पूर्व न्यायाधीश श्यामलाल जांगड़ा को संघ के मानद संरक्षक नियुक्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि “पूर्व न्यायाधीश श्यामलाल जांगड़ा एक समर्पित और अनुभवी न्यायाधीश रहे हैं, जिनका प्रदेश में न्याय के प्रति योगदान सराहनीय रहा है। मानद संरक्षक पद पर उनकी नियुक्ति श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है।”
डॉ बंसल ने कहा,”पूर्व न्यायाधीश श्यामलाल जांगड़ा के अनुभव पर हमें पूरा विश्वास है कि संगठन नए आयामों को छुएगा और पत्रकारों के हितों के लिए वह अपनी ऊर्जा और ज्ञान का सर्वोत्तम उपयोग करेंगे जिससे हमारा संगठन नए आयाम स्थापित करेगा।”
डॉ बंसल ने कहा कि, ” श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा पत्रकारों के अधिकारों और उनकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए सदैव समर्पित रहा है। पूर्व न्यायाधीश श्यामलाल जांगड़ा ने एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार किया है। हमें पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में संघ निश्चित रूप से हरियाणा में पत्रकारों के हितों के लिए अद्वितीय कार्य करेगा।”
प्रदेश पदाधिकारियों ने पूर्व न्यायाधीश व लोकपाल श्यामलाल जांगड़ा को संघ का मानद संरक्षक पद पर नियुक्ति व उनके आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव राजेश आहूजा (सोनीपत), प्रदेश संरक्षक डॉ डीएल मल्होत्रा (सोनीपत), प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र केम (करनाल), प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल धीमान (कुरुक्षेत्र), प्रदेश सलाहकार विजय सभरवाल,प्रदेश सह- सचिव शेलेन्द्र जैन (करनाल), प्रदेश सह- सचिव पंकज सिंगला (पानीपत),प्रदेश सह- सचिव जरनैल रंगा (कुरुक्षेत्र),प्रदेश संग़ठन प्रचारक प्रमोद कौशिक (कुरुक्षेत्र), प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल (सोनीपत),कुरुक्षेत्र इकाई के मुख्य सलाहकार कृष्ण धमीजा,चंडीगढ़ इकाई के मुख्य संरक्षक हरमिंदर नागपाल, गुरुग्राम इकाई के मुख्य सलाहकार ऋषि प्रकाश कौशिक,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश राजपूत (सोनीपत) सहित भारी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे। सभी ने संघ की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल के नेतृत्व में संघ को और सशक्त करने का संकल्प लिया गया।