ताजा समाचार

दिल्ली कूच को लेकर किसान आज कर सकते हैं ऐलान,जानिए कहां पर क्या चल रही तैयारी

सत्य खबर, चंडीगढ़ ।                                                                                                                   

पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर किसान आंदोलन का आज (3 मार्च) 20वां दिन है। किसान पहले शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे हुए थे। अब वे हरियाणा-पंजाब के तीसरे डबवाली बॉर्डर पर भी इकट्‌ठा हो जाएंगे। वे MSP पर खरीद का गारंटी कानून, कर्ज माफी और डॉ. स्वामीनाथन कमीशन के हिसाब से फसलों के दाम की मांग कर रहे हैं।

 

आज ही बठिंडा के गांव बल्लो में खनौरी बॉर्डर पर मरे किसान शुभकरण की आत्मिक शांति के लिए अंतिम अरदास है। जहां सभी किसानों को इकट्‌ठा होने के लिए कहा गया है। इसके बाद दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया जाएगा। सुबह से भारी संख्या में किसान अंतिम अरदास में पहुंच रहे हैं।

Delhi News: दिल्ली में पहली बार दर्शन के लिए आए बुद्ध के पवित्र अवशेष, श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने वाली
Delhi News: दिल्ली में पहली बार दर्शन के लिए आए बुद्ध के पवित्र अवशेष, श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने वाली

 

21 फरवरी को खनौरी बॉर्डर पर शुभकरण सिंह की मौत के बाद किसानों ने दिल्ली कूच का फैसला 29 फरवरी तक के लिए टाल दिया था। वहीं किसान शुभकरण की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसके सिर पर धातु के कुछ टुकड़े मिले हैं। जिन्हें असली गोलियों से जोड़ा जा रहा है। पंजाब पुलिस ने यह रिपोर्ट हरियाणा पुलिस को भेजी है।

 

पंजाब पुलिस ने शुभकरण के सिर से मिले धातु को जांच के लिए एक्सपर्ट को भेज दिया है। जिसके जरिए पुष्टि की जाएगी कि यह गोली के हैं या किसी दूसरी वस्तु के। कुछ पुलिस अधिकारियों का यह भी कहना है कि रबड़ की गोलियों के पीछे भी धातु लगा होता है। ऐसा भी हो सकता है कि हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर रबड़ की गोलियां चलाई हों और वही शुभकरण के सिर में लगी हो। किसानों ने उत्तर प्रदेश की लखीमपुरी खीरी लोकसभा सीट से अजय मिश्रा टेनी को दोबारा भाजपा से टिकट मिलने का विरोध जताया। सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि टेनी को टिकट देकर देश के किसान-मजदूर का अपमान किया गया है। किसान मजदूर मोर्चा इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता है। देश के 140 करोड़ लोग इसके लिए भाजपा को जरूर सबक सिखाएंगे। बता दें कि किसान लगातार अजय टेनी को केंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग करते रहे लेकिन केंद्र ने इसे नहीं माना।

Punjab News: फोन में छुपा था गद्दारी का राज! गगन से उजागर हुए ISI के 20 एजेंट, पांच साल की गुप्त साजिश
Punjab News: फोन में छुपा था गद्दारी का राज! गगन से उजागर हुए ISI के 20 एजेंट, पांच साल की गुप्त साजिश

 

संयुक्त किसान मोर्चा ने 14 मार्च को दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया है। लुधियाना में हुई बैठक के बाद SKM के नेताओं ने कहा कि वे ट्रैक्टर लेकर नहीं जाएंगे। किसान बसों और ट्रेन के जरिए दिल्ली पहुंचेंगे। जहां रामलीला मैदान पर किसान महापंचायत की जाएगी।

Back to top button