हरियाणा

हरियाणा में ससुर का बहू के साथ गलत काम का प्रयास

सत्य खबर,पानीपत।

पानीपत जिले के समालखा कस्बे में स्थित ससुराल में सोनीपत की महिला के साथ शादी के बाद दहेज प्रताड़ना शुरू की गई। बाद में ससुर ने कई बार बलात्कार का प्रयास किया। यहां तक कि देवर भी फायदा उठाने की कोशिश करता है।

वहीं, जब महिला विरोध करती है तो पति मारपीट करता है। सास अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित करती है। 10 साल तक आरोपियों की प्रताड़नाएं झेलने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार आरोपी सास-ससुर, देवर और पति के खिलाफ बलात्कार समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Jyoti Malhotra News: पाक दूतावास से जुड़ी ज्योति की हर जानकारी मोबाइल में मौजूद, जांच एजेंसियों की नजर
Jyoti Malhotra News: पाक दूतावास से जुड़ी ज्योति की हर जानकारी मोबाइल में मौजूद, जांच एजेंसियों की नजर

समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह मूल रूप से सोनीपत की रहने वाली है। नवंबर 2013 में उसकी शादी समालखा निवासी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसके सास-ससुर ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उससे रोजाना मारपीट होने लगी।

कभी उसे खाना नहीं देना, कभी उसके साथ गाली-गलौज की जाती थी। अगर वह इन सब बातों का विरोध करती तो ससुराल वाले एकमत होकर उसके साथ मारपीट करते थे। अनेकों बार घर से निकालने की धमकी दी गई। कहा गया कि अगर यहां रहना है तो दहेज भी लाना होगा और उन सब की ये प्रताड़ना भी झेलनी होगी।

अनेक तरीके अपनाता था संबंध बनाने के कई लिए महिला का आरोप है कि उसका ससुर उसके साथ अक्सर छेड़छाड़ करता है। यहां तक उसके साथ बलात्कार का भी प्रयास कर चुका है। वह बार-बार उससे संबंध बनाने के लिए अनेक तरीके अपनाता है।

Ram Chander Jangra News: पहलगाम आतंकी हमले पर सांसद का अजीब तर्क, बोले बहादुरी दिखाते तो बदल जाता नतीजा
Ram Chander Jangra News: पहलगाम आतंकी हमले पर सांसद का अजीब तर्क, बोले बहादुरी दिखाते तो बदल जाता नतीजा

वहीं, देवर पर भी आरोप है कि वह भी उसका नाजायज फायदा उठाना चाहता है। अगर महिला अपना बचाव करने के लिए विरोध करती है तो पति उसके साथ मारपीट करता है।

Back to top button