सत्यखबर, जींद। Father of 4 children marries second marriage without divorce
हरियाणा के पानीपत जिले की महिला के साथ जींद में उसके ससुराल में दहेज के लिए अत्याचार किया गया। इतना ही नहीं, चार बच्चों के पिता ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली। जिसमें उसके ससुरालियों ने भी साथ दिया।
अब ससुरालियों ने महिला के सामने डिमांड रखी है कि अगर वह भी उसी घर में रहना चाहती है तो वह उसे कार और 2 लाख रुपए दे दे। महिला ने इसकी शिकायत पानीपत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति, सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शादी के 1 साल बाद शुरू हुई प्रताड़नाएं
पानीपत पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह गांव सुताना की रहने वाली है। उसकी शादी साल 1 दिसंबर 2011 को गांव खेड़ा खेमावती, तहसील सफीदों, जिला जींद निवासी रवि कुमार के साथ हुई थी। शादी के करीब एक साल तक उसे ससुराल में ठीक रखा गया।
इसके बाद सास माया कम दहेज का ताना देनी लगी। 30 जनवरी 2013 को दंपती को बेटा पैदा हुआ। पति नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था। अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। 4 जून 2016, 14 मई 2019 व 15 मई 2022 को महिला को तीन बेटियां पैदा हुई।
बेटियां पैदा होने के बाद आरोपी ससुराल वालों का उसके प्रति रवैया बहुत आक्रामक होता चला गया। उसके साथ आए दिन मारपीट की जाने लगी। लगातार दहेज की मांग की जाने लगी। उससे दिनभर काम करवाया जाता था, मगर खाने को नहीं दिया जाता था।
also read:
पहली सालगिरा पर आलिया ने रणबीर को कैमरे के सामने किया किस, देखिए तस्वीर
अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईडी और सीबीआई पर लगाए कई गंभीर आरोप… जीानिए क्या कहा
महिला ने बताया कि साल 2022 को उसे घर के एक कमरे में रखी अलमारी से उसके पति रवि व प्रियंका नाम की महिला की शादी की फोटो और रजिस्टर्ड दस्तावेज मिले। जिसके बारे में महिला ने अपने मायका पक्ष को बताया।
महिला के पिता ने जब इस बारे में पूछा तो पति की मां ने कहा कि हां रवि की 2 पत्नियां है। रवि दोनों को ही इस घर में रखेगा। अगर तुमने अपनी बेटी को यहां रखना है तो यह सब बर्दाश्त करना होगा। 15 फरवरी 2023 की रात 9 बजे ससुराल पक्ष ने महिला को कहा कि प्रियंका इस घर में ही रहेगी। अब तुझे इस घर को छोड़कर जाना होगा। रवि को तलाक देना होगा। अगर तुने यहीं रहना है तो एक कार व 2 लाख रुपए लाने होंगे।
इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। पति ने फांसी देकर हत्या करनी चाहिए। महिला बड़ी मुश्किल से खुद को बचाकर घर के दूसरे कमरे में छिपकर सारी रात बैठी रही। जिसके बाद ससुरालजनों ने महिला की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को दी। जिसमें उन्होंने महिला के पिता पर छिपाने के आरोप लगाए। महिला किसी तरह वहां से निकल कर अपने मां-बाप के साथ थाने पहुंची और पूरी आपबीती बताई। Father of 4 children marries second marriage without divorce
Scrap aluminium pricing Aluminum alloy recycling Scrap metal remanufacturing center