सत्यखबर, शाहजहांपुर । Tractor-trolley falls into river, 13 killed
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के तिलहर निगोही रोड पर शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे गिर गई। DM ने हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है। ट्रॉली में 30 से 35 लोग सवार थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली रटा पुल से रेलिंग तोड़ती हुई नदी में गिरी। मौके पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस पहुंच गई है। ग्राम सनौरा के लोग गांव में भागवत कथा के लिए जल लेने जा रहे थे।
SP एस आनंद के मुताबिक हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मौके पर SDRF और NDRF की टीम पहुंच गई है। घायलों को नजदीकी सीएचसी भेजा गया है। जिला अस्पताल को भी अलर्ट किया गया है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
ओवरटेक करने के दौरान हादसा
दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीसीएम से लोग अजमतपुर गांव में हो रही भगवत कथा के लिए जल लेने जा रहे थे। इसी दौरान दोनों ट्रॉलियां एक दूसरे को ओवरटेक करने लगीं। जिसके बाद एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़कर करीब 40 फीट नीचे गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ट्रॉली के नीचे दब गए थे लोग
आस-पास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ट्रॉली को सीधा किया। ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।
प्रत्यक्षदर्शी बोला- मैं आगे था, पीछे मुड़कर देखा तो नीचे गिरी थी ट्रॉली
ट्रैक्टर-ट्रॉली से आगे चल रहे बाइक सवार रामवीर ने बताया, “मैं उसी ट्रैक्टर के आगे चल रहा था। पीछे धमाके की आवाज सुनाई दी, देखा तो ट्रॉली ट्रैक्टर समेत नीचे गिरी थी। ट्रॉली में सवार कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में मेरी पत्नी को चोट आई है।”
भागवत कथा से पहले निकलनी थी कलश यात्रा
अस्पताल में मौजूद गांव के लोगों ने बताया कि आज ही भागवत कथा शुरू होने वाली थी। उससे पहले नदी से जल लाकर कलश यात्रा निकाली जाती है। इसलिए गांव के लोग गर्रा नदी में जल लेने गए थे। लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया। अब कथा के पंडाल समेत पूरे इलाके में सन्नाटा है।
also read:
हरियाणा: 4 बच्चों के बाप ने बिना तलाक की दूसरी शादी, पत्नी को बोला साथ रहना है तो 2 लाख रुपए दे
किसान की जमीन में बना था पशु अस्पताल, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में किसान को दी गई जमीन
सीएम योगी ने जताया दुख, सहायता घोषित
सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है। मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।
हादसे में इनकी हुई मौत
1.रूपरानी पत्नी आशाराम
2.शिवानी पुत्री मुरारी
3. छोटी पुत्री जितेंद्र सिंह
4.अमित पुत्र मुरारी
5. काजल पुत्री सर्वेश
6. पुष्पा पत्नी प्रमोद सिंह
7. कल्लू पुत्र रामचंद्र
8. रोशन पुत्र प्रेम मोहन
9. रंजीत पुत्र सर्वेश
10. गोलू पुत्र अशोक सिंह
11. प्रमोद पुत्र अशोक सिंह
12. रोहन पुत्र प्रेम सिंह
13. शालू पुत्री विपिन सिंह Tractor-trolley falls into river, 13 killed
Aluminium scrap inventory analysis Aluminium scrap import restrictions Metal recycling certification