हरियाणा

चार महीने से सी.एच.सी. बीमार, स्वास्थय सुविधाएं लाचार

सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – तरावड़ी का सामुदायिक स्वास्थय केंद्र चार महीनों से बीमार हैं। जिसके कारण स्वास्थय सुविधाएं भी लाचार हैं। बिना एस.एम.ओ. के एक तरफ जहां अस्पताल का कार्यभार पर प्रभाव पड़ रहा हैं, वहीं अस्पताल में एक भी चिकित्सक न होने के कारण भी हालात बिगड़े हुए हैं। पहले से ही स्टाफ सदस्यों की कमी होने के बाद भी कई महीनें पहले कई चिकित्सकों का तबादला हो गया था। इसके बाद बीते दिनों एस.एम.ओ. डा. अंजू की भी बदली हो गई। जिससे स्वास्थय सुविधाओं पर असर पड़ गया था, पहले से ही चिकित्सकों की कमी होने के कारण अब तो हालात ओर ज्यादा बिगड़ गए। तरावड़ी के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में प्रतिदिन 200 से ज्यादा ओ.पी.डी. होती हैं।

स्टाफ की कमी से जूझते हुए पहले एस.एम.ओ. डा. अंजू खुद ही मरीजों का ईलाज कर रही थी, लेकिन अब उनके तबादले के बाद मरीजों को स्वास्थय सुविधांए नही मिल रही है। एकाध चिकित्सक की डयूटी आसपास से अस्पताल से लगाई गई, वह भी 200 से ज्यादा मरीजों को नही चैक कर सकते। मंगलवार को तो हालात उस समय बिगड़ गए जब करीब 70 से 80 मरीजों की ओ.पी.डी. के लिए पर्चियां कट गई थी, लेकिन उनका ईलाज करने वाला अस्पताल में कोई नही था। मरीजों को ईलाज न मिलने के कारण वह सरकारी अस्पताल में ही तड़पते रहे। कई मरीज को चिकित्सकों की इंतजार में बैठे रहे तो कई मरीजों ने निजी अस्पतालों का सहारा लिया। तरावड़ी सी.एच.सी में स्टाफ की कमी के चलते कई दिनों से मरीज परेशान हैं। यहां पर मरीजों की पर्चिंया तो काट दी गई, लेकिन चिकित्सक कब आऐंगे और कहां हैं, इसके बारे में किसी ने नही बताया।

नही मिल रही दवा – राजिंद्र
अस्पताल में दवा लेने पहुंचे वार्ड नंबर-15 निवासी राजिंद्र ने बताया कि वह तीन दिनों से अस्पताल में दवाई लेने के लिए आ रहा हैं। कल भी चिकित्कस नही मिले और आज भी चिकित्सक नही है। उसकी पर्ची कट गई, लेकिन चैक करने वाला और दवाई देने वाला कोई नही हैं।

ध्यान नही दे रही सरकार – राजकुमार
पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार ने बताया कि तरावड़ी के सरकारी अस्पताल में मरीजों को स्वास्थय सेवाएं नही मिल रही हैं। कई दिनों से यहां पर स्टाफ सदस्य नही हैं, सरकार अनदेखी कर रही है। कई कई बार मांग उठाने के बावजूद भी तरावड़ी के सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों की डयूटी नही लगाई गई है। सरकार को चाहिए कि वह इस ओर ध्यान दें।

सांस की बीमारी, नही मिल रही दवा – देवीभाई
फुट्टी तरावड़ी निवासी देवीभाई ने बताया कि उसे सांस की बीमारी हैं। कई दिन से ईलाज के लिए भटक रही हैं, लेकिन आज तक भी यहां पर ईलाज नही मिला। देवीभाई ने बताया कि तरावड़ी के सरकारी अस्पताल में वह सांस की बीमारी की दवा लेने आई हैं, लेकिन नही मिल रही।

बच्चा बीमार, यहां के हालात लाचार – कविता
दयानगर बस्ती निवासी कविता ने बताया कि उसका बच्चा बीमार हैं, लेकिन सरकारी अस्पताल में कोई ईलाज करने वाला नही है। वह काफी देर से ईलाज के लिए यहां पर बैठी हैं, लेकिन अभी तक भी चिकित्सक नही पहुंचे। सुनने को मिल रहा है कि यहां पर तो कोई चिकित्सक है ही नही।

नही हो रहा मैडिकल – राजेश
निगदू से तरावड़ी के अस्पताल में पहुंचे मरीज राजेश ने बताया कि उसका झगड़ा हो गया था, उसे काफी चोटें आई हैं। उसे अपना मैडिकल करवाना हैं, लेकिन मैडिकल नही हुआ। कल भी नही हुआ और आज भी नही हुआ। उसने बताया कि तरावड़ी के सरकारी अस्पताल में कोई सुनने वाला नही है।

सामुदायिक स्वास्थय केंद्र तरावड़ी का एस.एम.ओ. पद का एडिशनल चार्ज संभाल रही डा. प्रेमलता ने बताया कि उन्हें परसो ही चार्ज सौंपा गया है। वह कल नीलोखेड़ी से चिकित्सक तरावड़ी भेजेंगे। मरीजों को कोई परेशानी नही आने दी जाऐगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button