सत्य खबर,गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज :
Former BJP Mandal President Prem Singh Tanwar is facing every stumbling block for justice in BJP rule. The minister had also made fun of him.
हरियाणा में जजपा और भाजपा की चल रही गठबंधन सरकार में जहां आम आदमी का जीना मुहाल हो रहा है, वही भाजपा कार्यकर्ता और जिला स्तर के नेताओं की भी सुध लेने वाला कोई नहीं है। जिससे जहां विपक्षी पार्टीया भी चुटकी बजा रही है, वहीं पीड़ित भाजपा कार्यकर्ताओं में भी अपनी पार्टी से दुखी होकर खून के आंसू पीने पर मजबूर हो रहे हैं। जिससे भाजपा नेताओं के बड़बोले भाषण कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीड की हड्डी है के दावों की पोल खुलती दिखाई दे रही है।
यहां हम गुरुग्राम भाजपा की बात करें तो जिले में आम चर्चा है कि कहीं पर तो भाजपा के जिला स्तरीय नेताओं की दबंगी जमकर फल फूल रही है। जिस पर ना तो भाजपा हाईकमान ही कोई कार्रवाई कर रहा है और ना ही जिला प्रशासन उन पर हाथ डाल रहे हैं। जिसको लेकर आम नागरिकों में भाजपा के प्रति व्यापक रोष दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। लोगों का कहना है कि जब से गुरुग्राम नगर निगम में पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हुआ है तभी से ही निगम में बैठे भ्रष्ट और लापरवाह अधिकारियों की जमकर तानाशाही चल रही है। निगम के सभी जोनों में सीट पर बैठे भ्रष्ट और लापरवाह अधिकारी आम जनता की तो बात ही अलग है भाजपा कार्यकर्ताओं की भी नहीं सुन रहे हैं।
ऊपर से भ्रष्टाचार और मिली भगत के चलते आम जागरूक नागरिकों के साथ बदतमीजी, दुरुवहवार और हाथापाई तक करवा रहे हैं। जिसका एक जीता-जागता उदाहरण नगर निगम जॉन 3 के गांव ग्वाल पहाड़ी का है,जिसमें भोंडसी मंडल के पूर्व अध्यक्ष रहे प्रेम सिंह तंवर, प्रेम कुमार सहित अन्य कई ग्रामीणों ने गांव के खसरा नंबर 93,99,119,122,130,159 सहित अन्य पर ग्रामीणों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर मोटी रकम वसूलने से रोकने व हटवाने के लिए निगम के ज्वाइंट कमिश्नर नरेश व एसडीओ दिलीप वगैरा से कई दफा मिले और अवैध कब्जे हटाने की गुहार लगाई। मगर निगम अधिकारियों ने उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान न देकर भूमाफियाओं से साजबाज होकर उल्टा उन्ही पर ही झूठा आरोप लगा दिया।
जिससे भूमाफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए की उन्होंने बीते 15 फरवरी को भाजपा नेता पर कातिलाना हमला कर उन्हें काफी गंभीर चोटें पहुंचाई। पुलिस में शिकायत करने पर गुड़गांव ईस्ट पुलिस के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों ने हमलावरों से सांठगांठ करके मामले को काफी कमजोर कर दिया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में एफआईआर तो अवश्य दर्ज कर ली। मगर काफी दोषियों को छोड़ दिया हमलावरों की गाड़ियों को भी रिकॉर्ड पर नहीं लिया तथा जांच के नाम पर लिपापोती कर दी। जिसकी शिकायत भी भाजपा नेता ने जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री व अन्य उच्च अधिकारियों को भी न्याय की गुहार लगाई। मगर अभी तक उन्हें कहीं से भी न्याय नहीं मिल सका है। न्याय के लिए गत शुक्रवार को भाजपा नेता जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिती की मासिक बैठक की अध्यक्षता करने आए,
Also read: हरियाणा कांग्रेस एमएलए धर्मसिंह छौक्कर व उनके बेटों के खिलाफ गैर जामनती वारंट जारी
प्रदेश के मंत्री जेपी दलाल के सम्मुख न्याय की गुहार लगाने पहुंचे तो वहां से भी उन्हें निराशा मिली । मंत्री महोदय ने तो टीवी पर चेहरा दिखाने की बात कह कर उनका खूब मजाक उड़ाया। हालांकि मंत्री महोदय ने उनकी शिकायत को लेकर अपने पीए को थमा दी थी, मगर उनके व्यवहार से भाजपा नेता ने दुखी मन से बताया कि मंत्री महोदय को एक भाजपा कार्यकर्ता बीमार हालत में उनसे न्याय की गुहार लगाने आए तो उनका हाल-चाल पूछना तो दूर की बात है, ऊपर से मजाक उड़ाया जिससे उन्हें काफी मानसिक पीड़ा पहुंची है। वहीं जिले के महामंत्री महेश यादव द्वारा पालम विहार में एक बुजुर्ग की मूंछ उखाड़ने की वीडियो वायरल होने पर भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं अन्य कई छुट भैया नेताओं, पार्षदों के मामले तो सरकारी फाइलों में धूल चाट रहे हैं।