हरियाणा

त्रिपुरा वेस्ट सीट से भारी मतों से विजयी होंगे पूर्व सीएम बिप्लब देब : सरपंच सुंदर लाल यादव कई नेता पहुंचेे नामांकन कराने

सत्य ख़बर,गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज :

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को पार्टी ने लोकसभा चुनावों में उतारा है। उनका नामांकन कराने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के संगठन महा मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, हरियाणा के वित्त मंत्री जयप्रकाश दलाल, जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य एवं पंचायती राज बीजेपी हरियाणा प्रदेश समन्वयक कृषि आदान प्रकल्प हरियाणा के सह-संयोजक सरपंच सुंदर लाल यादव समेत कई नेताओं ने भागीदारी की।

Haryana: क्या अब खत्म होगा हरियाणा का हथियारों वाला गानों का दौर? STF ने उठाया बड़ा कदम
Haryana: क्या अब खत्म होगा हरियाणा का हथियारों वाला गानों का दौर? STF ने उठाया बड़ा कदम

त्रिपुरा में चुनाव प्रचार में जुटे सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रहते हुए बिप्लब कुमार देब ने अपने क्षेत्र में बेहतर विकास किया है। जनता के बीच से फीडबैक के आधार पर उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में उनकी साफ छवि के नेता के रूप में मान्यता है। जनता के दिलों पर वे राज करते हैं। ऐसे नेता के भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा की टिकट देकर केंद्र की सत्ता में लाने का रास्ता तैयार किया है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा की जनता के जहन में बिप्लब कुमार देब हमेशा से ही विकास पुरुष के रूप में स्थापित रहे हैं। हरियाणा में संगठन को मजबूत बनाने के लिए बतौर प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने काफी मेहनत की है। कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ दिन-रात बैठकें करके संगठन को पन्ना प्रमुख स्तर तक मजबूत करने का कमा किया है।

सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि अबकी बार 400 बार के नारे को साकार करके भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार मजबूत सरकार बनाने में गुजरात से लेकर त्रिपुरा तक, कश्मीर से कन्याकुमारी तक समेत पूरे भारत की जनता का अहम योगदान होगा। देश को मजबूत हाथों में देकर देश की जनता भारत के तीसरी मजबूत अर्थव्यवस्था बनाने की भागीदार बनेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दाहीन है। भारतीय जनता पार्टी देशभर में टिकटें घोषित करके चुनावों में उतरी चुकी है। देश में सत्ता के सपने देख रही कांग्रेस टिकटें तक तय नहीं कर पा रही हैं। शायद उनकी टिकटें लेने के लिए कोई नेता ही तैयार नहीं हो रहा।

Haryana Covid: हरियाणा में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, गुरुग्राम-फरीदाबाद में अलर्ट जारी!
Haryana Covid: हरियाणा में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, गुरुग्राम-फरीदाबाद में अलर्ट जारी!

Back to top button