सत्य खबर, सिरसा, 23 जुलाई
Former MP Dr. Ashok Tanwar targeted Chief Minister Manohar Lal
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सिरसा व फतेहाबाद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हवाई दौरे को औपचारिकता भरा बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर हवाई दौरा पर महज खानापूर्ति कर रहे हैं। वे लोगों से सीधी बातचीत न कर लोगों की मुसीबतों पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ से पीड़ित लोगों की समस्याओं का पता तो धरातल पर जाने से ही पता चलेगा।
also read: एनआईटी विधानसभा की समस्यों का समाधान मेरा प्रथम कर्तव्य- विधायक नीरज शर्मा
उन्होंने कहा कि जिस समय मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर में हवाई दौरा कर रहे थे, उस समय वे किसानों के बीच समायाएं सुन रहे थे। किसानों को हुए नुकसान को लेकर चर्चा कर रहे थे और आगे बाढ़ से बचाव को लेकर रणनीति बना रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से जायजा लेकर निकल गया। किसान एक दूसरे का मुंह तकते रह गए और उन्होंने अपना दुखड़ा और सरकार की बेरुखी उन्हें सुनाई।
उन्होंने मुख्यमंत्री खट्टर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हवाई दौरों के बाद जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का सिरसा व फतेहाबाद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा मात्र औपचारिकता भरा था। उन्होंने कहा कि बाढ़ से अपनी लाखों एकड़ फसलें और घर गंवा चुके पीड़ितों को मुख्यमंत्री से बड़ी उम्मीद थी कि वह उनके बीच आएँगे और संसाधनों के अभाव में जान माल का नुकसान हुए लोगों के दुःख-दर्द को सुनेंगे।
Former MP Dr. Ashok Tanwar targeted Chief Minister Manohar Lal