रेल यात्रियों के लिए Good News, दिल्ली से पटना के बीच दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन
नई दिल्ली से पटना का सफर अब आसान होने वाला है। भारतीय रेलवे जल्द ही इस रूट के लिए वंदे भारत का संचालन करने वाला है। भारतीय रेलवे जल्द ही नई दिल्ली-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत करने जा रहा है।

नई दिल्ली से पटना का सफर अब आसान होने वाला है। भारतीय रेलवे जल्द ही इस रूट के लिए वंदे भारत का संचालन करने वाला है। भारतीय रेलवे जल्द ही नई दिल्ली-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत करने जा रहा है। यदि ऐसा हुआ तो यह ट्रेन देश की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस हो जाएगी, जो 1000 किलोमीटर का सफर 12 घंटे से भी कम समय में पूरा करेगी।
इसे चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में बनाया गया है और इसका संचालन पूर्व मध्य रेलवे द्वारा किया जाएगा। इस ट्रेन के शुरू होने से दिल्ली और पटना के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को तेज, आरामदायक और अत्याधुनिक सफर का अनुभव मिलेगा।
नई दिल्ली-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को होली स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाने की योजना बनाई जा रही है। हालांकि, इसे स्थायी रूप से भी शुरू किया जा सकता है, इस पर अंतिम निर्णय रेलवे बोर्ड द्वारा लिया जाएगा।
क्या होगा रूट और टाइमिंग
नई दिल्ली-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 08:25 बजे रवाना होगी और रात 20:00 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन पटना से रात 19:00 बजे चलकर अगली सुबह 07:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
इस ट्रेन का मार्ग पूरी तरह से तय कर लिया गया है और यह कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा जंक्शन पर रुकेगी।
इन यात्रियों को होगा फायदा
नई दिल्ली-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से बिहार और उत्तर प्रदेश के लाखों यात्रियों को फायदा मिलेगा। यह ट्रेन तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर प्रदान करेगी, जिससे यात्रियों का समय बचेगा। साथ ही, यह ट्रेन अन्य ट्रेनों की तुलना में कम स्टॉपेज के कारण अधिक तेजी से यात्रा पूरी करेगी।
जानकारी के मुताबिक, भारतीय रेलवे जल्द ही नई दिल्ली-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत करने जा रहा है। यदि ऐसा हुआ तो यह ट्रेन देश की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस हो जाएगी, जो 1000 किलोमीटर का सफर 12 घंटे से भी कम समय में पूरा करेगी।
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ईटी नाउ से पुष्टि की है कि नई दिल्ली-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को होली स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाने की योजना बनाई जा रही है। हालांकि, इसे स्थायी रूप से भी शुरू किया जा सकता है, इस पर अंतिम निर्णय रेलवे बोर्ड द्वारा लिया जाएगा।
क्या होगा रूट और टाइमिंग
नई दिल्ली-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 08:25 बजे रवाना होगी और रात 20:00 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन पटना से रात 19:00 बजे चलकर अगली सुबह 07:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन का मार्ग पूरी तरह से तय कर लिया गया है और यह कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा जंक्शन पर रुकेगी।