सत्य खबर, यमुनानगर । Harsh firing at wedding ceremony
यमुनानगर के पुराना हमीदा में शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। दुल्हा और एक अन्य पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान संदीप के तौर पर हुई है। यहां पर 5 राउंड फायरिंग की गई थी
हमीदा पुलिस चौकी में तैनात सब इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने बताया कि आनंद कालोनी निवासी रोबिन की शादी का समारोह ज्योति पैलेस में था। शादी के बाद डोली लेकर बारात घर पर आई तो पड़ोसी छतों से डोली को देख रहे थे। इसी दौरान रोबिन के पड़ोसी संदीप सिंह ने रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग की। इसके बाद रोबिन ने भी रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग की। इसकी किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
also read:
मौसम अपडेट : इन राज्यों में हो सकती है बारिश,जानिए अपने राज्य का हाल
फर्जी पूर्व एमएलए को किया पुलिस ने काबू,जानिए कहां का और क्या है मामला
एसपीओ मनमीत सिंह के बयान पर पुलिस ने रोबिन और संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। शहर यमुनानगर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि एक आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाई थी। उसने चार राउंड फायर किए। जबकि एक फायर दुल्हा रोबिन ने किया। रोबिन फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्दी ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Harsh firing at wedding ceremony
Aluminium scrap value Scrap aluminium supply management Metal scrap recycling