राष्‍ट्रीय

Haryana : गवर्नर ने किया विधानसभा भंग करने का ऐलान, जानिए आगे क्या।

सत्य खबर, चंडीगढ़ ।
हरियाणा के गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय ने विधानसभा भंग कर दी है। प्रदेश की भाजपा सरकार की सिफारिश पर गवर्नर ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। विधानसभा भंग करने की अधिसूचना में गवर्नर ने लिखा-” भारत के संविधान के अनुच्छेद 174 के खंड (2) के उप-खंड (बी) द्वारा मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैं बंडारू दत्तात्रेय, हरियाणा के राज्यपाल, तत्काल प्रभाव से हरियाणा विधानसभा भंग करता हूं।”

मुख्यमंत्री नायब सैनी की अगुआई वाली कैबिनेट ने कल (बुधवार) को ही इसे मंजूरी दी थी। दरअसल, 6 महीने की अवधि में विधानसभा सत्र न बुला पाने के संवैधानिक संकट से बचने के लिए हरियाणा सरकार ने यह कदम उठाया था।

Haryana News: तेज आंधी ने मचाया तांडव सिरसा से हिसार तक पेड़ और खंभे गिरे मंडियों में भीग गए अनाज
Haryana News: तेज आंधी ने मचाया तांडव सिरसा से हिसार तक पेड़ और खंभे गिरे मंडियों में भीग गए अनाज

जिसके बाद 14वीं विधानसभा समय से पहले भंग कर दी गई। , सरकार का कार्यकाल 3 नवंबर तक था। यानी यह 52 दिन बचा था। नियमों के चलते 12 सितंबर तक सत्र बुलाना अनिवार्य था। हालांकि नायब सैनी अब कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

देश के इतिहास में इस तरह के संवैधानिक संकट के बाद विधानसभा भंग होने की यह पहली स्थिति है। देश आजाद होने के बाद कभी ऐसी स्थिति नहीं आई। यहां तक कि कोरोना काल में भी हरियाणा में इस संकट को टालने के लिए 1 दिन का सेशन बुलाया गया था। इससे पहले भी हरियाणा विधानसभा 3 बार भंग हुई लेकिन तब समय से पहले चुनाव करवाने के लिए ऐसा किया गया था।

Operation Sindoor पर विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब! राहुल-खरगे का पत्र बना सियासी हलचल की वजह!
Operation Sindoor पर विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब! राहुल-खरगे का पत्र बना सियासी हलचल की वजह!

Back to top button