वायरलहरियाणा

Haryana : महिला शक्ति सम्मेलन में पहुंची महिलाओं पर पुष्प वर्षा कर विजय जैन ने किया स्वागत

सत्य खबर, पानीपत ।

महिलाओं के सम्मान और उनके हितों की रक्षा के लिए पानीपत ग्रामीण में आयोजित महिला शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय जैन ने पुष्प वर्षा के साथ सभी महिलाओं का स्वागत किया। वहीं विजय जैन ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं समाज का मजबूत स्तंभ हैं। उनका सम्मान और सशक्तिकरण हमारे समाज को नई दिशा देने में सहायक होगा। हम सभी को मिलकर महिलाओं के अधिकारों और उनके विकास के लिए कार्य करना चाहिए।

महिलाएं समाज का मजबूत स्तंभ
महिलाएं समाज का मजबूत स्तंभ

कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व

Ambala Crime: एक चेतावनी बनी मौत की वजह, दोस्त की बहन को छेड़ना पड़ा इतना भारी कि जान चली गई
Ambala Crime: एक चेतावनी बनी मौत की वजह, दोस्त की बहन को छेड़ना पड़ा इतना भारी कि जान चली गई

विजय जैन ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और कांग्रेस पार्टी का उल्लेख करते हुए कहा कि वे हमेशा से महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व महिलाओं के उत्थान के लिए विशेष योजनाएं और कार्यक्रम तैयार कर रहा हैए जो उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाएंगे।

कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व महिलाओं के उत्थान के लिए विशेष योजनाएं
कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व महिलाओं के उत्थान के लिए विशेष योजनाएं

वहीं मंच संचालन ज्योति अरोड़ा ने किया और अध्यक्षता नारायणी देवी शर्मा ने की। इस अवसर पर स्नेहा वर्मा, उषा चौहान, सुनीता बंसल, मुनेश जोगी, भावना, रोशनी, पूजा राणा, तारो वर्मा, बेबी देवी, बंटी रानी, पुष्पा देवी, सुनीता, काजल, गीता पांचाल, कंचन वधवा, सीमा, शीला शर्मा, निशा राणा, रुकसाना, बबीता देवी, राजेश देवी पांचाल, रितु प्रजापति, सुमन देशवाल, शीला अहलावत, कीर्ति देवी चावला, सुप्रिया रतन, रजनी अंबेडकर, अलका चोपड़ा, शाहीन, इशरत, अंजुमन बानो, शैलुन खातुन, राज रानी, सुमन वाल्मीकि, सुरेश रानी भाटिया, अनिता कश्यप, सुंदरी कश्यप, सुशीला तिवारी, स्नेहा लता, शाहीन और विनेश भी मौजूद थी।

विजय जैन के प्रयासों की सराहना

Amitabh Bachchan Post: चुप्पी के बाद बोले शहंशाह – अमिताभ ने ऑपरेशन सिंदूर और सेना को दी सलामी
Amitabh Bachchan Post: चुप्पी के बाद बोले शहंशाह – अमिताभ ने ऑपरेशन सिंदूर और सेना को दी सलामी

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने विजय जैन के प्रयासों की सराहना की और उन्हें अपने समर्थन का आश्वासन दिया। विजय जैन ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा उनके अधिकारों और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

Back to top button