हरियाणा

किसान आंदोलन में घायल किसान को लेकर आमने-सामने हुई हरियाणा व पंजाब सरकार

सत्य खबर,चंडीगढ़।
आंदोलन में घायल किसान के रोहतक PGI में होने की सूचना के बाद पंजाब और हरियाणा सरकार आमने-सामने होने के हालात बन गए हैं। यह किसान प्रितपाल सिंह 21 फरवरी को मिसिंग हुआ था। जिसके बाद अफवाह उड़ी कि उसे किडनैप किया गया है।

हालांकि हरियाणा पुलिस ने बाद में जानकारी दी कि वह रोहतक पीजीआई में भर्ती है। अब पंजाब के चीफ सेक्रेटरी (CS) अनुराग वर्मा ने हरियाणा CS संजीव कौशल को चिट्‌ठी लिख किसान को पंजाब के सुपुर्द करने के लिए कहा है।

सूत्रों के अनुसार, पंजाब सरकार की चिट्‌ठी के बाद किसान प्रितपाल को रोहतक से चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है।

पंजाब ने रखी 2 मांगें

1. हमारे संज्ञान में आया है कि किसान आंदोलन के दौरान घायल हुए पंजाब के प्रितपाल सिंह का पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है।

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?
Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

2. अनुरोध है कि प्रितपाल सिंह को पंजाब को सौंप दें, ताकि उनका इलाज पंजाब सरकार द्वारा पंजाब में मुफ्त में करवाया जा सके। इसके अलावा, यदि पंजाब का कोई अन्य आंदोलनकारी किसान हरियाणा में उपचाराधीन है, तो उसे भी हमें सौंपा जाना चाहिए।

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया X पर लिखा- “लंगर परोसने वाले पंजाब के किसान प्रितपाल सिंह को पीटा गया, कई चोटों के साथ क्रूरता की गई। फ्रैक्चर के साथ रोहतक के एक अस्पताल में लावारिस हालत में रखा गया है। पिता न्याय और हिरासत की गुहार लगा रहे हैं।

राज्य इस जुल्म पर मूकदर्शक बना हुआ है। कानूनी हिरासत के लिए लड़ने के बजाय पत्र लिखा जा रहा है। हरियाणा द्वारा अपहरण का विरोध कर रहा है। भगवंत मान ज़ुल्म सहना, ज़ुल्म करने से बड़ा पाप है।”

हरियाणा-पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में घायल प्रितपाल के पिता दविंद्र सिंह ने बताया था कि उसका बेटा एक कोचिंग एकेडमी में शिक्षक के पर पर कार्यरत है, जो बच्चों को पढ़ाता है। बुधवार को प्रितपाल अपने जीजा (जो सरकारी डॉक्टर हैं और एम्बुलेंस पर उनकी ड्यूटी है) को कपड़े देने के लिए खनौरी बॉर्डर पर गया था

इसी दौरान उसके पास एक आंसू गैस का गोला आकर गिरा। जिसके कारण उसे दिखाई देने में भी परेशानी हो गई। इसके बाद पुलिस वालों ने प्रितपाल पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। वहीं पुलिस वाले उसे घसीटते हुए भी ले गए।

Panchkula Firing: बिश्नोई गैंग का नाम लेकर हमला, अमरावती मॉल के बाहर चली गोलियां
Panchkula Firing: बिश्नोई गैंग का नाम लेकर हमला, अमरावती मॉल के बाहर चली गोलियां

दविंद्र सिंह ने कहा कि घायल प्रितपाल को उपचार के लिए जींद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था। उसके सिर, पैर व होंठ पर भी चोट लगी हुई है।

बता दें कि खनौरी बॉर्डर पर प्रितपाल के हरियाणा पुलिस द्वारा अपहरण की बात उठी थी। जिसको लेकर हरियाणा पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट साझा की। जिसमें लिखा कि खनौरी सीमा पर हरियाणा पुलिस द्वारा प्रितपाल पुत्र दविंद्र सिंह निवासी गांव नवा गांव जिला संगरूर नाम के एक किसान के अपहरण की फर्जी खबर का खंडन किया है। उसे इलाज के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। वह पूरी तरह से खतरे से बाहर है।

Back to top button