हरियाणा

Haryana : चुनाव के बीच अशोक तंवर फिर हुए कांग्रेस में शामिल,जानिए कैसे हुआ ये सब

सत्य खबर, महेंद्रगढ़ ।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। महेंद्रगढ़ में रैली के दौरान राहुल गांधी ने उनको पार्टी में शामिल करवाया। महेंद्रगढ़ में रैली के दौरान जब राहुल गांधी ने अशोक तंवर को पार्टी जॉइन कराई तो तंवर ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा को दूर से ही नमस्ते की।

करीब 8 महीने पहले ही अशोक तंवर आम आदमी पार्टी (आप) को छोड़कर BJP में शामिल हुए थे। इस दौरान खट्‌टर ने अशोक तंवर को अपना भांजा बताया था। इसके बाद ‌बीजेपी ने उन्हें सिरसा लोकसभा सीट से टिकट दी। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस की उम्मीदवार कुमारी सैलजा से हुआ। सैलजा ने तंवर को 2,68,497 वोटों से हराया था।

Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!
Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!

इससे पहले तंवर ने 4 अप्रैल 2022 को आप जॉइन की थी। 22 महीने पार्टी में रहने के बाद उन्होंने आप को अलविदा कह दिया। इससे पहले वह पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में भी रहे।

अशोक तंवर ने साल 1993 में अपने सियासी करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 17 साल थी। वह 2003 में कांग्रेस पार्टी के छात्र विंग, NSUI और 2005 में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। यूथ कांग्रेस में उन्होंने राहुल गांधी के साथ काम किया। राहुल गांधी ने ही फरवरी 2014 में अशोक तंवर को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया।

Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध
Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध

बतौर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा में हमेशा छत्तीस का आंकड़ा रहा। हुड्‌डा के कारण ही उन्हें हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा। 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले टिकट बंटवारे से नाराज होकर अशोक तंवर ने 5 अक्टूबर 2019 को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उस समय अशोक तंवर ने 5 करोड़ रुपए में कांग्रेस के टिकट बेचने का आरोप भी लगाया था।

Back to top button