सत्य खबर । चंडीगढ़
वर्ष-2021 में सरकारी कर्मचारियों को औसतन हर तीसरे दिन अवकाश मिलेगा। प्रदेश सरकार के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार 127 दिन सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इनमें 52 रविवार व 52 शनिवार और 3 स्वेच्छिक अवकाश शामिल हैं। जो कर्मचारी किसी भी विशेष दिन ले सकेंगे। इनमें कई पर्व शामिल हैं। कर्मचारी कैलेंडर के अनुसार बीच में एक या दो दिन का अपना खुद का अवकाश लेकर बाहर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।
होली सोमवार को होगी। ऐसे में शनिवार-रविवार मिलाकर लगातार तीन दिन का अवकाश होगा। एक अवकाश ईएल, सीएल आदि लेकर चार दिन कहीं भी जा सकते हैं। नवंबर में दिवाली गुरुवार को होगी, जिस दिन अवकाश रहेगा। अगले दिन शुक्रवार को विश्वकर्मा-डे की छुट्टी होगी। आगे दो दिन शनिवार-रविवार होने से लगातार 4 दिन का अवकाश रहेगा। ईद-उल-फितर मई में शुक्रवार और अगस्त में जन्माष्टमी सोमवार को होने से दो बार लगातार 3 अवकाश मिलेंगे।
हरियाणा में महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू समेत 1661 नए कोरोना पॉजिटिव, 30 की मौत
कर्मचारियों को ईएल, सीएल और मेडिकल लीव भी मिलती है, जो अलग-अलग महकमों में सर्विस के समय अनुसार मिलती है। ये करीब 30 बन जाती हैं। महिला शिक्षकों को सालाना 20 सीएल तो पुरुषों को 10 सीएल मिलती हैं। 15 ईएल मिलती हैं। उन्हें मेडिकल लीव नहीं मिलती। उन्हें 45 दिन का ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन अवकाश मिल जाता है।
गुरु रविदास जयंती, महावीर जयंती, महाराणा प्रताप जयंती, शहीद उधम सिंह शहीदी दिवस, स्वतंत्रता दिवस, रक्षा बंधन, महात्मा गांधी जयंती और क्रिसमस-डे को सरकारी अवकाश रहता है, लेकिन इन दिनों में शनिवार और रविवार के कारण पहले से छुट्टी होगी।
जानिए कब-कब होंगे अवकाश
52 रविवार और 52 शनिवार होंगे।
20 जनवरी-गुरु गोबिंद सिंह जयंती
26 जनवरी-गणतंत्र दिवस
26 फरवरी-बसंत पंचमी/छोटूराम जयंती
11 मार्च-महा शिवरात्रि
23 मार्च-शहीदी दिवस
29 मार्च-होली
14 अप्रैल-डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती
21 अप्रैल-रामनवमी
14 मई-ईद-उल-फितर
24 जून-संत कबीर जयंती
21 जुलाई-ईद-उल-जुहा
30 अगस्त-जन्माष्टमी
23 सितंबर-शहीदी दिवस
7 अक्टूबर-महाराजा अग्रसेन जयंती
15 अक्टूबर-दशहरा
20 अक्टूबर-महर्षि वाल्मीकि जयंती
1 नवंबर-हरियाणा दिवस
4 नवंबर-दिवाली
5 नवंबर-विश्वकर्मा-डे
19 नवंबर-गुरु नानक देव जयंती
इनमें तीन स्वैच्छिक छुट्टी मिलेंगी
8 मार्च-महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती
2 अप्रैल गुड फ्राइ-डे
26 मई-बुध पूर्णिमा
14 जून-गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस
11 अगस्त- हरियाली तीज
20 अगस्त -मुहर्रम
19 अक्टूबर-मिलाद-उन नबी
24 अक्टूबर-करवा चौथ
5 नवंबर-गोवर्धन पूजा
10 नवंबर-छठ पूजा
24 नवंबर-गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस
26 नवंबर-शहीद उधम सिंह जयंती
Scrap aluminum prices Aluminium scrap waste minimization Scrap metal shipment