सत्य खबर, चंडीगढ़ । Haryana government gave this big gift to the players
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य के खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने राज्य के खिलाड़ियों को ग्रुप-C की नौकरियों में तीन अन्य विभागों में भी आरक्षण देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सर्कुलर जारी कर दिया है। तीन नए विभागों में जेल विभाग, वन एवं वन्य जीव विभाग और ऊर्जा विभाग को शामिल किया गया है।
Also read: अतीक के दफ्तर में मिला था जिसका खून वो शख्स गिरफ्तार
सरकार द्वारा इससे पहले गृह विभाग, खेल एवं युवा मामले विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग और प्रारंभिक शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट खेल व्यक्ति (ओएसपी) और पात्र खेल व्यक्ति (ईएसपी) की श्रेणी के तहत खिलाड़ियों को आरक्षण दिया जा रहा है। सरकार के नए फैसले से अब तीन और नए विभागों को शामिल कर लिया है।
ALSO READ: खुद को बीजेपी नेताओं का करीबी बताने वाला 350 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
साल 2022-23 में खेल विभाग के लिए 540.5 करोड़ रुपए बजट रखा गया था। अब इसे बढ़ाकर 566.04 करोड़ रुपए कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल कह चुके हैं कि राज्य में खेल को बढ़ावा देने के लिए किसी प्रकार से वित्तीय कमी को आड़े आने नहीं दिया जाएगा। खेल विभाग में वर्ष 2023 तक 216 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी की नियुक्ति के लिए पेशकश की गई, जिनमें से 179 खिलाड़ियों ने नौकरी जॉइन की है।
ALSO READ: हरियाणा में जेबीटी टीचरों का सालों का इंतजार हुआ खत्म
हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए सरकार एक और खुशखबरी देने जा रही है। जल्द ही खेल विभाग में भर्ती की जाएगी। विभाग में 659 खाली पड़े पदों को लेकर जल्द सरकार नोटिफिकेशन जारी करेगी। हालांकि इन पदों पर भर्तियां हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए की जाएंगी। विभाग की ओर से पदों को भरने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को प्रस्ताव भेजा गया है। Haryana government gave this big gift to the players
Scrap aluminum sustainability Aluminium scrap market outlook Scrap metal industry certifications
клиника укрепления здоровья Москва где купить медсправку в Москве где сделать справку медицинскую от врача в Москве