Hisar Doordarshan Kendra will shift to Chandigarh
सत्य खबर, हिसार । हिसार दूरदर्शन केंद्र 15 जनवरी तक चंडीगढ़ शिफ्ट हो जाएगा। इसे लेकर प्रसार भारती की तरफ से अधिकारिक रूप से पत्र भी जारी कर दिया गया है। पत्र में बताया गया है कि 15 जनवरी से सभी कार्यक्रम समाचार सहित ट्रांसमिशन संबंधित गतिविधियां चंडीगढ़ स्थित केंद्र से संचालित की जाएंगी।Hisar Doordarshan Kendra will shift Chandigarh
बता दें कि प्रदेश के एकमात्र दूरदर्शन केंद्र को हिसार में स्थापित किया गया था। वर्ष 2002 में एनडीए की सरकार में तत्कालीन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री सुषमा स्वराज ने हिसार दूरदर्शन केंद्र का उद्घाटन किया था। इस केंद्र को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल को समर्पित किया गया था। 2002 में हिसार जिले के दूरदर्शन के कार्यक्रमों का प्रसारण शुरू हुआ था। हिसार दूरदर्शन में प्रोग्राम स्टाफ के 20 पदों की तुलना में यहां सिर्फ 7 लोग काम कर रहे थे। इस साल जनवरी में केंद्र के सहायक निदेशक सहित 6 लोगों का पद सहित तबादला कर दिया गया था।
Also check these news links:
30 दिसंबर का हिंदू पंचांग: जानिए शनिवार को क्या करें
30 दिसंबर का राशिफल: इन राशि वालों को करनी पड़ेगी लंबी यात्रा
क्या आप जानते है कि मृत शरीर का अंतिम संस्कार करने में क्यों करते है जल्दी-जल्दी, पढ़े ये रिपोर्ट
मंत्री अनुराग ठाकुर के सामने भी उठाया गया था मुद्दा
4 दिसंबर को केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर हिसार आए थे। इस दौरान उनके सामने दूरदर्शन केंद्र का मुद्दा उठाया गया था कि हरियाणा दूरदर्शन की दुर्दशा देखते हुए इसके सुधार की ओर ध्यान दीजिए। तब अनुराग ठाकुर ने कहा था कि विजिट करने जा रहा हूं। इसके बारे में विचार किया जाएगा।
वर्जन
अभी मुझे इस बारे में जानकारी मिली है। जल्द ही इस बारे में अधिकारियों से बातचीत कर उचित कदम उठाएंगे।
डॉ. कमल गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री, हरियाणा सरकारHisar Doordarshan Kendra will shift Chandigarh
Aluminum scrap metal prices Aluminium scrap recycling efficiency Metal waste recovery operations
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.