ताजा समाचारहरियाणा

Haryana News: हरियाणा में 206 डॉक्टरों ने नहीं जॉइन की नौकरी, 777 पदों पर हुई थी भर्ती

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है। हरियाणा सरकार ने 777 मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली थी। लेकिन चयनित 206 डॉक्टरों ने अभी तक अस्पतालों में नौकरी जॉइन नहीं की है।

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है। हरियाणा सरकार ने 777 मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली थी। लेकिन चयनित 206 डॉक्टरों ने अभी तक अस्पतालों में नौकरी जॉइन नहीं की है। उन्होंने पास होने के बावजूद नौकरी जॉइन नहीं की।

हरियाणा में डॉक्टरों के खाली पदों को भरने के लिए सरकार द्वारा लगभग 6 महीने पहले 777 मेडिकल अफसरों की नियुक्ति किए जाने के संबंध में अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी।

इस परीक्षा में 5 हजार 994 ने मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा पास भी कर ली। इनमें से 777 एमओ भर्ती किए जाने थे, मगर भर्ती प्रक्रिया के 6 माह का समय बीत जाने के बाद भी लोगों को डॉक्टर नहीं मिल पाए हैं।

गुरुग्राम में NH48 पर दिल्ली के स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने सॉफ्टवेयर डेवलपर को डंडों से पीटा,11 लाख की बाइक तोड़ी
गुरुग्राम में NH48 पर दिल्ली के स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने सॉफ्टवेयर डेवलपर को डंडों से पीटा,11 लाख की बाइक तोड़ी

रिजल्ट के तीन महीने तक नहीं दी ज्वॉइनिंग
6 दिसंबर को एमओ पद के लिए रिजल्ट जारी कर दिया गया था। इसके बाद जॉइनिंग शुरु हुई , लेकिन अभी तक सरकार सभी 777 एमओ का चयन नहीं कर पाई है। यही वजह है कि रिजल्ट के 3 महीने के बाद भी प्रदेश में एमओ नहीं मिले हैं।

206 ने PG करना बेहतर समझा

एमओ भर्ती परीक्षा के बाद हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार की ऑल इंडिया कोटा से 206 डॉक्टरों ने NEET PG करना जरूरी समझा। इस वजह 17 फरवरी को DGHS पंचकूला द्वारा कराए गए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में 206 व्यक्ति अबसेंट हुए, जिनको 24 फरवरी को आखिरी मौका दिया गया। आखरी मौका दिए जाने के बाद अब DGHS पंचकूला द्वारा सिर्फ 571 डॉक्टर को ज्वॉइनिंग दी जा रही है।

PSL 2025: मोहम्मद रिजवान की टीम जीत के लिए तरस रही! प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल
PSL 2025: मोहम्मद रिजवान की टीम जीत के लिए तरस रही! प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल

सरकारी अस्पतालों में 1506 रिक्त पद

प्रदेश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के 1506 पद रिक्त हैं। इनमें से 777 पदों को भरने के लिए अगस्त 2024 में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।

Back to top button