हरियाणा

Haryana News : दामाद पर सास की हत्या करने का शक, शव की गर्दन व धड़ अगल-अगल मिले

सत्य खबर, सोनीपत ।
सोनीपत मे एक महिला की गर्दन काट कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को महिला की सिर कटी लाश झाड़ियों में पड़ी मिली। लाश देख कर लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सेक्टर 27 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। प्रारंभिक जांच में महिला के साथ रेप कर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी अनुसार सोनीपत में ऑटो मार्केट की खाली पड़ी जमीन पर झाड़ियों में एक महिला का सिर कटा शव पड़ा मिला। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो महिला का वहां केवल धड़ ही मिला। उसकी गर्दन गायब थी।

पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि महिला की गला काट कर हत्या की गई है। इसके बाद आसपास सिर की तलाश की गई, लेकिन सिर का पता नहीं चला। महिला का शव जिस हालत में मिला है, उससे रेप की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी महिला की पहचान को लेकर पुलिस कुछ क्लियर नहीं कर सकी है, लेकिन एक व्यक्ति सामने आया है, जिसने मृतका को अपनी पत्नी बताया है।

Weather Update
Weather Update : हरियाणा समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, यहां देखें IMD का ताजा पूर्वानुमान

पुलिस की छानबीन में लाश के पास एक कंडोम का पैकेट भी मिला है। पुलिस को जानकारी मिली है कि महिला शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कर्मचारी थी। वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि महिला यहां कैसे पहुंची। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा कि हत्या से पहले महिला से रेप हुआ है या नहीं।

सोनीपत में सेक्टर 27 थाना के SHO इंस्पेक्टर सवित कुमार ने कहा कि 45 से 50 साल की महिला की डेड बॉडी मिली है। उसकी गर्दन कटी हुई मिली है। मौके पर कुछ डॉक्यूमेंट भी मिले हैं, जिनको वैरिफाई किया जा रहा है। महिला की पहचान को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। अलग अलग टीमें काम कर रही हैं। महिला से रेप की आशंका पर उन्होंने कहा कि ये पोस्टमॉर्टम में ही खुलासा होगा। महिला के शव पर काफी जगह चोट के निशान मिले हैं।

सोनीपत में रहने वाले एक व्यक्ति ने मृतका की पहचान अपनी पत्नी के तौर पर की है। उसने बताया कि 7 बजे घर से निकली थी। कह रही थी कि आज नाइट ड्यूटी करके आएगी। सुबह आठ बजे के करीब घर पर आएगी। वह सुबह काम पर चला गया था। 10 बजे के करीब पुलिस ने उसको फोन किया और पूछा कि कहां पर हो। इसके बाद पुलिस उसको पकड़ कर ले आयी। यहां देखा कि उसकी पत्नी की लाश पड़ी हुई है। व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी शहर के निजी अस्पताल में काम करती थी। उसकी पत्नी की गर्दन ही काट दी है।

Haryana Electricity : हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अब प्रति यूनिट देने होंगे इतने रुपये; जेब होगी ढीली
Haryana Electricity : हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अब प्रति यूनिट देने होंगे इतने रुपये; जेब होगी ढीली

दामाद पर शक

व्यक्ति ने बताया कि उनको अपने दामाद पर शक है। उसकी बेटी ने घर से भाग कर शादी की थी। इसके बाद बेटी अपने पति को छोड़ कर फिर किसी और के साथ भाग गई। अब पहला पति दबाव बना रहा था कि उसके साथ चलें और बेटी को लेकर आएं। उन्होंने दामाद की बात नहीं मानी थी। हमको लगता है कि उसी ने मारा है।

Back to top button