राष्‍ट्रीय

Haryana News : पानी पीने गई दो लड़कियां यमुना में डूबी

सत्य ख़बर, यमुनानगर ।

यमुनानगर में सोमवार को 2 लड़कियां यमुना नदी में डूब गईं। दोनों पानी पीने गई थीं। एक लड़की का पांव फिसला, जबकि दूसरी अपनी सहेली को बचाने के लिए कूद गई। डूबने से दोनों लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई।

आसपास के लोगों और गोताखोरों की मदद से उनके शव यमुना से बाहर निकाले गए। मृतक लड़कियों की पहचान रूमा और आंचल के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Operation Sindoor पर विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब! राहुल-खरगे का पत्र बना सियासी हलचल की वजह!
Operation Sindoor पर विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब! राहुल-खरगे का पत्र बना सियासी हलचल की वजह!

परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चियां अन्य छोटे बच्चों के साथ सूखी लकड़ियां चुनने गई थीं। प्यास लगने पर वे पानी पीने यमुना नदी किनारे चली गईं। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

गांव कानलसी निवासी सुनीता ने बताया कि आज उसकी बेटी आंचल और पड़ोस में रहने वाली उसकी सहेली रूमा और दो अन्य छोटी बच्चियां खाना बनाने के लिए लकड़ियां बीनने यमुना नहर के पास जंगल में गई थीं। लकड़ियां बीनते समय प्यास लगने पर आंचल और रूमा पानी पीने यमुना नदी में चली गईं।

लड़की की चाची दिव्या ने बताया कि यमुना में पानी पीते समय आंचल का पैर फिसल गया। वह यमुना में गिर गई और पानी में बहने लगी। रूमा ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी यमुना में डूब गई। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया यमुना नहर में एक बड़ा गड्ढा है, जहां दोनों बच्चियां डूब गईं। आस पास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। डूबने से दोनों बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई।

Operation Sindoor की गूंज सीजफायर के बाद भी जारी! वायुसेना का सख्त संदेश पाकिस्तान की नींद उड़ाने को काफी!
Operation Sindoor की गूंज सीजफायर के बाद भी जारी! वायुसेना का सख्त संदेश पाकिस्तान की नींद उड़ाने को काफी!

दिव्या ने बताया कि छोटी बच्चियों ने घर आकर आंचल और रूमा के परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। मृतका आंचल की उम्र 17 साल है। उसके पिता का नाम सोनी कुमार और मां का नाम सुनीता है। दोनों मजदूर हैं। आंचल ने 9वीं क्लास से ही स्कूल छोड़ दिया था, क्योंकि उसे कम्पार्टमेंट आया था। दूसरी लड़की रूमा की उम्र 21 साल थी। उसके पिता सुरजीत कुमार हैं।

बुड़िया थाना प्रभारी नरसिंह ने बताया कि फोन पर सूचना मिली थी कि गांव कानलसी की 2 लड़कियां यमुना नहर में डूब गई हैं। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Back to top button