Haryana Nikay chunav: हिसार के नए मेयर बने प्रवीण पोपली, कांग्रेस उम्मीदवार को इतने वोटों से हराया
हिसार नगर निगम में बीजेपी के प्रवीण पोपली ने मेयर पद का चुनाव जीता है। प्रवीण पोपली ने कांग्रेस के कृष्ण टिटू सिंगला को हराया है। यहां मेयर पद के लिए 7 कैंडिडेट और पार्षदों के लिए 116 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा।

हिसार नगर निगम में बीजेपी के प्रवीण पोपली ने मेयर पद का चुनाव जीता है। प्रवीण पोपली ने कांग्रेस के कृष्ण टिटू सिंगला को हराया है। यहां मेयर पद के लिए 7 कैंडिडेट और पार्षदों के लिए 116 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। वोटिंग 2 मार्च को हुई थी। मेयर के लिए बीजेपी उम्मीदवार प्रवीण पोपली और कांग्रेस उम्मीदवार कृष्ण सिंगला के बीच मुख्य मुकाबला है।
रिजल्ट से जुडे़ अपडेट़्स
– हिसार वार्ड 16 भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र बिडलान जीते
– हिसार वार्ड 15 से भाजपा प्रत्याशी संतोष सैनी जीती।
– हिसार में वार्ड 13 से भाजपा प्रत्याशी संजय डालमिया जीते।
– हिसार में वार्ड 14 से सुमन यादव भाजपा प्रत्याशी 558 वोटों से जीती।
– हिसार वार्ड 11 से भाजपा प्रत्याशी नरेश ग्रेवाल 1631से जीते।
– हिसार वार्ड 12 से जगमोहन मित्तल 2661 वोटों से जीते।
– वार्ड 9 से बीजेपी की शीला देवी 3409 वोटों से जीती
– हिसार वार्ड 8 से रवि सैनी निर्दलीय 2792 वोट से जीते जीते।
– हिसार वार्ड 7 में बीजेपी के मनोहर लाल वर्मा 2309 वोटों से जीते।
– हिसार वार्ड 6 से निर्दलीय उषा ने 1175 वोट लेकर बीजेपी की सुमित्रा खन्ना को 75 वोट से हराया।
– हिसार वार्ड 5 से बीजेपी भीम महाजन 2311 वोट से जीते
– हिसार वार्ड 4 से भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह सैनी सांखला जीते।
– हिसार वार्ड नंबर 3 से भाजपा ज्योति वर्मा, 2881 वोटों से जीती।
– हिसार में वार्ड 2 से बीजेपी के मोहित सिंघल 2533 वोटों से जीते
– हिसार में वार्ड 1 से बीजेपी की सरोज जैन 4000 वोटों से जीती