हरियाणा
हरियाणा के इन जिलों में आज होगी बारिश, देखें अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में बीते दिनों कई जगहों पर बारिश हुई जिससे राज्य में ठंड और बढ़ गई। आज प्रदेश में गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़ और पलवल में बारिश की संभावना जताई गई है। इनके नजदीक लगते इलाकों में भी वर्षा हो सकती है। बारिश से ठंड और बढ़ने की संभावना है।
आज सुबह कुछ जिलों में बादलवाई और धुंध दिखाई दी। कल मौसम ने करवट ली थी। जिससे कई जगह पर बारिश हुई। अब विक्षोभ का असर कम हो चुका है। जिससे बारिश की संभावना ना के बराबर है। 24 जनवरी से प्रदेश में हवाएं चलेंगी। इससे ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी।