हरियाणा

Haryana Weather Update: हरियाणा में दो दिन झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज यानी रविवार से तीन दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, 26 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज यानी रविवार से तीन दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, 26 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 27 और 28 फरवरी को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जिसके चलते कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

दरअसल, चंडीगढ़ मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 23 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, इसके और उसके बाद राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल जाएगा। वहीं आज के मौसम की बात करें तो आज मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप निकलेगी। हालांकि, सुबह शाम लोगों को ठंड महसूस होगी।

आज का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। जबकि, बुधवार यानी 25 फरवरी अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Haryana News: चोर ने दुकान में आराम से किया कब्जा, मालिक की कुर्सी पर बैठकर चोरी की लाखों की रकम
Haryana News: चोर ने दुकान में आराम से किया कब्जा, मालिक की कुर्सी पर बैठकर चोरी की लाखों की रकम

मार्च के पहले हफ्ते में सताने लगेगी हरियाणा के लोगों को गर्मी

हरियाणा में फरवरी के महीने में ही जहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस  तक दर्ज किया गया है। उस हिसाब से अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में मार्च के पहले हफ्ते से लोगों को गर्मी सताने लगेगी। हालांकि, 13 मार्च यानी होली तक मौसम ऐसे ही बदलता रहेगा और लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होती रहेगी।

 

 

Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम
Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम

Back to top button