ताजा समाचारहरियाणा

Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में आज झमाझम बरसेंगे बदरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Haryana Weather Today: हरियाणा में आज यानी सोमवार को बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आइए जानते हैं कि आज प्रदेश के किन जिलों में बारिश हो सकती है।

Haryana Weather Today: हरियाणा में आज यानी सोमवार को बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आइए जानते हैं कि आज प्रदेश के किन जिलों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि आज चंडीगढ़, पंचकुला में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल जिले में भी बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

वहीं बारिश के दौरान चंडीगढ़, पंचकुला, यमुनानगर, अम्बाला और कुरूक्षेत्र जिले में आंधी और बिजली गिरने की संभावना भी है। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

Panipat: 30 मई को पहरावर में होगा परशुराम जन्मोत्सव, 36 बिरादरियां बढ़-चढ़ कर लेंगी हिस्सा
Panipat: 30 मई को पहरावर में होगा परशुराम जन्मोत्सव, 36 बिरादरियां बढ़-चढ़ कर लेंगी हिस्सा

मौसम विभाग का कहना है कि 5 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इसके बाद प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

हरियाणा में आज कितना रहेगा तापमान 

हरियाणा में आज का अधिकतम तामपान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा मंगलवार को प्रदेश में अधिकतम तामपान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Anil Vij News: हरियाणा मंत्री ने दिया साफ जवाब- AAP विधायक रामन अरोड़ा की गिरफ्तारी सामान्य घटना
Anil Vij News: हरियाणा मंत्री ने दिया साफ जवाब- AAP विधायक रामन अरोड़ा की गिरफ्तारी सामान्य घटना

Back to top button