हरियाणा

हरियाणा मौसम अपडेट: इस दिन शरारत कर सकते हैं बादल

Haryana weather update: Clouds can do mischief on this day

सत्य खबर, चंडीगढ़। हरियाणा के मौसम में बदलाव जारी है। महीने की शुरुआत में 4 दिन बारिश के बाद दिन में धूप खिल रही है, लेकिन रातें अभी भी सर्द हैं। रात में 3.9 डिग्री तक न्यूनतम तापमान में पहुंच गया है। इस कारण से कुछ स्थानों पर पाला जमने की स्थिति भी देखी गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वह अब फसलों को बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

दिन के समय धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। कुछ जिलों में दिन का तापमान 22 से 24 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है। यह समान्य से ज्यादा है। मौसम साफ होने पर रात के समय ठंड अधिक है। प्रदेश में अभी हिसार की रातें सबसे ठंडी रिकॉर्ड की गई हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फरवरी में ऐसा मौसम रहता है। रात ठंडी तो दिन गर्म होते हैं।

Weather Update
Weather Update : हरियाणा समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, यहां देखें IMD का ताजा पूर्वानुमान

कृषि के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि 13 और 14 फरवरी को बादल छाने की संभावना है । इससे रात के तापमान में वृद्धि के साथ दिन के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। वहीं आने वाले दिनों से मौसम में फिर से तापमान में बदलाव होगा।

11 शहरों की हवा साफ

प्रदेश के 11 शहरों की हवा का एयर क्वालिटी इंडेक्टस (AQI) में सुधार हुआ है। इन शहरों का एक्यूआइ 100 से नीचे चला गया है। कुछ समय से इन शहरों में एक्यूआइ काफी ज्यादा देखा जा रहा था।

Haryana Electricity : हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अब प्रति यूनिट देने होंगे इतने रुपये; जेब होगी ढीली
Haryana Electricity : हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अब प्रति यूनिट देने होंगे इतने रुपये; जेब होगी ढीली

किस जिले में कितना तापमान

हरियाणा में अंबाला का न्यूनतम तापमान 8.2 और अधिकतम तापमान 22.3 रिकॉर्ड किया गया। यहां भी दिन और रात के तापमान में काफी अंतर रहा। वहीं भिवानी में न्यूनतम तापमान 9.4 और अधिकतम 22.2 डिग्री तक पहुंच गया। हिसार का न्यूनतम तापमान सबसे कम 3.6 डिग्री और दिन का तापमान 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं करनाल में रात का 5 डिग्री और दिन का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री पहुंच गया। वहीं कुरुक्षेत्र का न्यूनतम तापमान 8 और दिन 21, नारनौल में 8.6 और 24 डिग्री, रोहतक का 5.8 और दिन का तापमान में 20.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सिरसा का 7.8 और 24 डिग्री, फतेहाबाद का 4.6 और 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Back to top button