ताजा समाचार

हरियाणा मौसम अपडेट: इन जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट

सत्य खबर ,चंडीगढ़।

हरियाणा के 12 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। यहां घने कोहरे के साथ ही शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद शामिल हैं। राज्य के 4 जिलों में हालात ज्यादा खराब हो गए हैं, यहां दिन का अधिकतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

सुबह-शाम धुंध का आलम यह है कि शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में 10 मीटर तक ही विजिबिलिटी रह गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 8 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है।

Top 10 Law Colleges: कानून में करियर बनाने के लिए जानिए भारत के टॉप लॉ कॉलेज
Top 10 Law Colleges: कानून में करियर बनाने के लिए जानिए भारत के टॉप लॉ कॉलेज

इस दौरान हल्की गति से उत्तरपश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना है, जिससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है परंतु इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों अलसूबह धुंध रहने की संभावना है।

चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय में मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 8 जनवरी रात्रि से मौसम में बदलाव होने की संभावना है जिससे 9 व 10 जनवरी को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बदलवाई तथा हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। मौसम में इस बदलाव के कारण लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा सहित दिल्ली एनसीआर में पिछले दो हफ्ते से लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरा, कोल्ड डे और शीतलहर ने यहां कहर बरपाया हुआ है। हालात यह है कि शाम होते ही कोहरे की सफेद चादर छा जाती है और अगले दिन दोपहर तक कोहरा छाया रहने से धूप भी धुंधली पड़ जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो दिन अभी ऐसे ही हालात बने रहेंगे।

IND vs ENG: 20 जून से शुरू होगी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज, गिल की कप्तानी में नई उम्मीदें
IND vs ENG: 20 जून से शुरू होगी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज, गिल की कप्तानी में नई उम्मीदें

Back to top button