राष्‍ट्रीय

हरियाणा मौसम अपडेट : बारिश के बाद इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

सत्य ख़बर, चंडीगढ़ ।                 

हरियाणा में मौसम विभाग ने 2 दिन बारिश के दौर के बाद अब फिर से धुंध का अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से सभी 22 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट है। इसमें 7 जिलों में हालात ज्यादा खराब रहेंगे। इनमें करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और झज्जर शामिल हैं। संभावना है कि यहां 0 से 20 मीटर तक विजिबिलिटी रह सकती है।

हालांकि, अधिकतर जिलों में मौसम साफ है, अभी तक कहीं ज्यादा धुंध देखने को नहीं मिली। रात से शीतलहर चल रही है, जिससे लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। जींद और भिवानी में बादल छाए हुए हैं।

तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 2 जिलों में सबसे कम रहा। इनमें नारनौल का अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री और रोहतक का 12.9 डिग्री दर्ज किया गया।

 

प्रदेश में अब रात का तापमान बढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री बढ़ोतरी हुई है। महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल की रातें सबसे ठंडी रहीं। यहां का पारा 7.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं दूसरे नंबर पर फरीदाबाद और हिसार की रातें सबसे ठंडी रहीं।

DMK MP Kanimozhi Karunanidhi: भाषा विवाद के बीच अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठा बड़ा सवाल! DMK सांसद ने NEP 2020 पर चल रही बहस को किया याद
DMK MP Kanimozhi Karunanidhi: भाषा विवाद के बीच अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठा बड़ा सवाल! DMK सांसद ने NEP 2020 पर चल रही बहस को किया याद

 

यहां का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इनके अलावा रोहतक, भिवानी, सिरसा, गुरुग्राम और सोनीपत जिले में तापमान 10 डिग्री से अधिक रहा।

 

कहां कितनी बारिश हुई

सोमवार को सबसे ज्यादा बारिश झज्जर के बहादुरगढ़ और सोनीपत में हुई। बहादुरगढ़ में 5.4MM और सोनीपत में 5MM बारिश दर्ज की गई। इसके साथ झज्जर 1 MM, रेवाड़ी 2 MM, पानीपत 1 MM, महेंद्रगढ़ के नारनौल में 3 MM, अटेली 2 MM, रोहतक 1 MM और सांपला में 7 MM बारिश हुई।

 

Kannada language controversy: बेंगलुरु में महिला ने ऑटो ड्राइवर को चप्पल से मारा! महिला की हरकत पर सोशल मीडिया में हंगामा
Kannada language controversy: बेंगलुरु में महिला ने ऑटो ड्राइवर को चप्पल से मारा! महिला की हरकत पर सोशल मीडिया में हंगामा

मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल में मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार जताए थे, जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना थी।

फिर बदलेगा मौसम

चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। आने वाले दिनों में धुंध का दौर जारी रहेगा। बारिश के भी आसार बने हुए हैं। पहाड़ी हवाओं और धुंध के कारण आने वाले दिनों में भी तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। 10 जनवरी के करीब मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश के आसार बन सकते हैं।

Back to top button