राष्‍ट्रीय

हरियाणा मौसम अपडेट : इन जिलों में जमने लगा है पाला

सत्य खबर, हिसार ।

हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। राजस्थान के साथ लगते हिसार, नारनौल, भिवानी और सिरसा में पारा जमाव बिंदु की ओर जा रहा है। इन इलाकों में पाला जमना शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही।

 

10 जिलों में पारा 5 डिग्री या इससे भी कम रहा। महेंद्रगढ़ में 1.20, हिसार 1.60, रेवाड़ी 2, करनाल 3.60, सोनीपत 3.80, सिरसा 4, रोहतक 4.40, गुरुग्राम 4.80, कुरुक्षेत्र 4.80 और जींद 5 डिग्री दर्ज किया गया।

Prashant Kishore का बड़ा बयान! लालू यादव से क्या सीखना चाहते हैं वे? प्रशांत की बिहार चुनाव में अनोखी प्रतिक्रिया
Prashant Kishore का बड़ा बयान! लालू यादव से क्या सीखना चाहते हैं वे? प्रशांत की बिहार चुनाव में अनोखी प्रतिक्रिया

 

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 17 शहरों में शीतलहर (कोल्ड वेव) चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे रात के तापमान में और ज्यादा गिरावट हो सकती है। इन जिलों पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी शामिल हैं।

 

 

Salman Khurshid: देशभक्ति और कांग्रेस भक्ति क्यों नहीं हो सकते साथ? Salman Khurshid के विवादित बयान की सच्चाई
Salman Khurshid: देशभक्ति और कांग्रेस भक्ति क्यों नहीं हो सकते साथ? Salman Khurshid के विवादित बयान की सच्चाई

हिसार में सबसे ज्यादा 6 डिग्री तक पारा गिर गया है। कृषि वैज्ञानिकों ने फसलों को ठंड से बचाने के लिए खेतों में सिंचाई करने और बागवानी में भी इसी तरह पेड़ों को पानी देने की सलाह दी है। इसके अलावा पशुओं को खुले में ना बांधने और अच्छी खुराक देने की सलाह दी गई है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है।

 

मौसम विभाग के अनुसार 15 दिसंबर तक शीतलहर चलेगी। इसके लिए 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। कहीं-कहीं धुंध भी छा सकती है।

Back to top button