ताजा समाचार

हरियाणा मौसम अपडेट: इन जिलों में होंगे हालात ज्यादा खराब

सत्य खबर, चंडीगढ़ ।     

हरियाणा में अधिकतर जिलों में रात से ही घना कोहरा छाया है। कई शहरों, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में तो सुबह 8 बजे के बाद भी कोहरा इतना घना था कि 10 मीटर दूर से भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इस बीच मौसम विभाग ने सुबह जारी नाऊकास्ट में 14 शहरों में ठंड-कोहरे का अलर्ट जारी किया है। महेंद्रगढ़ जिले की रातें सबसे ठंडी रहीं। यहां का न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा पांच अन्य जिले हिसार, हिसार का बालसमंद, पंचकूला और रेवाड़ी में 2 डिग्री से कम पारा पहुंच गया है।

विभाग ने संभावना जताई है कि इन शहरों में घना कोहरा पड़ने के आसार हैं। इनमें पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, कालका, बराडा, जगाधरी, नारायणगढ़, पंचकूला, करनाल, इंद्री, राडौर, निलोखेररी, थानेसर, छछरौली शामिल हैं। सूबे में कई स्थानों पर धुंध के कारण 10 मीटर तक विजिबिलिटी रही।

Punjab News: रात के सन्नाटे में गूंजे धमाके जलंधर गांव में दहशत का माहौल! क्या जालंधर अब सुरक्षित नहीं?
Punjab News: रात के सन्नाटे में गूंजे धमाके जलंधर गांव में दहशत का माहौल! क्या जालंधर अब सुरक्षित नहीं?

वहीं मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य में 4-5 दिन धुंध के आसार बने हुए हैं। आगे अभी ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। प्रदेश के 5 जिलों में कोल्ड वेव के हालात बने हुए हैं। लोग सर्दी से ठिठुर रहे हैं। फिलहाल 20 जनवरी तक राहत के कोई आसार नहीं हैं।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बार मौसम पर अल-नीनो का असर है। साथ ही पश्चिम विक्षोभ के सुस्त पड़ने के साथ ही उत्तर भारत में बारिश के अभी तक कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। बीते 10 सालों में पहली बार दिसंबर व जनवरी खुश्क जा रहा है। 2013 में ऐसे हालात बने थे, जब पंजाब- हरियाणा में बारिश सामान्य से बहुत कम हुई थी।

खुश्क ठंड बढ़ने के कारण ही दिन के तापमान में अत्यंत कमी देखने को मिली और रात का तापमान सामान्य के करीब बना रहा। वहीं सूरज न निकलने के चलते लोगों को शीतलहर ने प्रभावित किया।

Punjab News: बठिंडा एयरफोर्स स्टेशन के पास धमाका रेड अलर्ट में बदला शहर! गांवों में छाया डर का माहौल
Punjab News: बठिंडा एयरफोर्स स्टेशन के पास धमाका रेड अलर्ट में बदला शहर! गांवों में छाया डर का माहौल

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार घना कोहरे से ठंड अधिक बढ़ने की संभावना बनी हुई है। पिछले करीब तीन दिन से रात के समय ही कोहरा छा रहा है। सुबह के समय सुबह करीब 11 बजे धूप निकलने के बाद धूप खिलने से लोगों को राहत भी मिली। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में यह तापमान नीचे जा सकता है। मौसम विभाग ने कोहरे को देखते हुए रात में तीन बार अलर्ट जारी किया।

Back to top button