ताजा समाचारहरियाणा

Haryana Weather Update: हरियाणा में होली पर झमाझम बारिश की संभावना, 3 दिन बाद चलेंगी तेज हवाएं

हरियाण में आज रात से ही पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो जाएगा। 14 से 16 मार्च तक हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना है।

 

हरियाण में आज रात से ही पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो जाएगा। 14 से 16 मार्च तक हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा 16 मार्च के बाद राजस्थान की सीमा से लगते हरियाणा के जिलों में तेज हवाएं और तूफान का सामना करने पड़ सकता है।

पश्चिमी हवाओं से हरियाणा में गर्म हवाएं चलेंगी। इससे दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी । वहीं वर्तमान में दिन के तापमान में रोजाना 1 डिग्री बढ़ोत्तरी हो रही है। हरियाणा में फरीदाबाद सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 34.3 डिग्री पर पहुंच गया।

Gurugram News: गुरुग्राम के पटौदी में बदमाशों ने झोपड़ी होटल मालिक की गोली मारकर की हत्या।
Gurugram News: गुरुग्राम के पटौदी में बदमाशों ने झोपड़ी होटल मालिक की गोली मारकर की हत्या।

अब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आएगी। वहीं रात के तापमान में भी इजाफा होगा। हरियाणा में रात का तापमान ज्यादातर जिलों में 15 डिग्री से 16 डिग्री के बीच है। पलवल और रोहतक में तापमान 18 डिग्री पर पहुंच गया है।

हरियाणा में आज छाए रहेंगे बादल

चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा में 16 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने के आसार है। इस दौरान पश्चिममी विक्षोभ की वजह से 13 मार्च के दौरान बीच-बीच में हवाओं के रूख में बदलाव के कारण राज्य में अधिकांश भागों में बादल छाए रहने की संभावना है।

SUV Sales India 2024-25: 2024-25 में गाड़ियों की बंपर बिक्री! 43 लाख का आंकड़ा पार, एसयूवी की रही सबसे ज्यादा मांग
SUV Sales India 2024-25: 2024-25 में गाड़ियों की बंपर बिक्री! 43 लाख का आंकड़ा पार, एसयूवी की रही सबसे ज्यादा मांग

13 मार्च रात से 15 मार्च तक बारिश संभव
हरियाणा में कल 13 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो जाएगा। इसके चलते 13 मार्च रात से 15 मार्च तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहने और हवाएं चलने के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।

16 मार्च को राज्य के उत्तरी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है, जिसके चलते दिन तापमान में मामूली गिरावट और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Back to top button