हरियाणा

हरियाणा मौसम अपडेट : ठंड के चलते यह ट्रेन हुई रद्द, इन जिलों में चलेगी शीतलहर

सत्य ख़बर, चण्डीगढ़ ।
पहाड़ों से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण नए साल पर हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। बदलते मौसम के कारण रात के तापमान में गिरावट जारी है। रविवार रात को न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हिसार का बालसमंद सबसे ठंडा रहा।

यहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। अंबाला, पानीपत और यमुनानगर को छोड़कर अन्य सभी 19 जिलों का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रदेश के 11 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और गुरुग्राम जिले शामिल हैं। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही।

Haryana: तकनीकी खराबी के कारण भिवानी में कार में लगी आग, बैंक मैनेजर की दर्दनाक मौत
Haryana: तकनीकी खराबी के कारण भिवानी में कार में लगी आग, बैंक मैनेजर की दर्दनाक मौत

प्रदेश में 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। घने कोहरे के कारण अंबाला, अमृतसर और दिल्ली की ओर जाने वाली 25 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। 14 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से करीब 9 घंटे देरी से चल रही हैं, जबकि 11 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

मौसम विभाग ने नए साल पर 14 जिलों में शीतलहर और ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी तक हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पलवल, जींद, भिवानी, चरखी-दादरी में शीतलहर चलने की संभावना है।

शीतलहर से कड़ाके की ठंड और कोहरे से घना कोहरा के आसार हैं। मौसम विभाग ने 3 जनवरी तक हरियाणा में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

Haryana में पुलिस वाले के घर में घुसकर हुआ भयानक मर्डर, चुनावी रंजिश का शक!
Haryana में पुलिस वाले के घर में घुसकर हुआ भयानक मर्डर, चुनावी रंजिश का शक!

Back to top button