हरियाणा

Haryana Weather Updates : इन जिलों में सुबह से हो रही बारिश, इनमें भारी बारिश का अलर्ट

सत्य खबर, पानीपत ।
सुबह से पानीपत, जींद, फरीदाबाद, रोहतक और सोनीपत समेत कई जगह बारिश हो रही है। इससे जगह-जगह जलभराव हो गया है। सड़कों पर एक फीट के करीब पानी भर गया है।

मौसम विभाग ने आज 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, करनाल, यमुनानगर शामिल हैं।मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे हरियाणा में दो से पांच सितंबर तक बरसात की संभावना है। इस दौरान पश्चिम विक्षोभ भी असर दिखाएगा। सितंबर में बरसात के अन्य स्पैल भी आएंगे। इससे मानसून में बरसात की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी।

Liquor: हरियाणा के फतेहाबाद में पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 40 लाख से ज्यादा का अवैध शराब जब्त
Liquor: हरियाणा के फतेहाबाद में पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 40 लाख से ज्यादा का अवैध शराब जब्त

दो माह का मानसून बीत चुका है। अभी प्रदेश में सामान्य से 17 फीसदी कम बारिश हुई है। जबकि अगस्त में 21 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। अभी सितंबर बाकी है। प्रदेश में मानसून सीजन में 1 जून से 30 सितंबर तक 440 मिलीमीटर बरसात होती है। अभी तक 282.9 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है, जबकि सामान्य बरसात 341 होती है, यानी अभी मानसून के कोटे की 157 मिलीमीटर बरसात कम है।

KMP Expressway
KMP Expressway पर अब सफर करना होगा महंगा, टोल दरों में हुई बढ़ोत्तरी 

Back to top button