सत्य खबर, चंडीगढ़ । Haryana Weather Updates
हरियाणा में आज भी झमाझम बारिश का दिन है। रात को जहां सिरसा में बादल बरसे, वहीं अब राजस्थान के साथ लगे प्रदेश के जिलों में येलो अलर्ट है। यहां गरज चमक के साथ बूंदाबांदी व 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल रही है। पिछले एक घंटे में महेंद्रगढ़ में 2 एमएम और सिरसा में 1 एमएम व फतेहाबाद में हल्की बारिश हुई है। हिसार शहर तो रात को सूखा रहा।
ALSO READ:26 जून का राशिफल : इन पर रहेगी भगवान शिव की कृपा
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून आज प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ेगा। वर्तमान में नारनौल, महेंद्रगढ़ व आसपास के इलाकों में हल्की तीव्रता के साथ तूफान की आशंका है। आज अंबाला, यमुनानगर, करनाल, सोनीपत व पानीपत में भारी बारिश की संभावना भी जताई जा चुकी है। यहां गरज चमक के साथ हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे रह सकती है। अगले कुछ घंटें में जीटी रोड बैल्ट में किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है।
ALSO READ:गठबंधन सरकार की उल्टी गिनती शुरु हो गयी है – दीपेंद्र हुड्डा
हरियाणा में कल मानसून ने दस्तक दी थी। जीटी रोड बैल्ट के जिलों फरीदाबाद, पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर व पंचकूला तक बारिश हुई। इसके अलावा झज्जर व महेंद्रगढ़ में भी खूब पानी बरसा। रात से ही प्रदेश में मौसम अब राजस्थान से स्टे जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ व नूंह में बदला हुआ है।
ALSO READ:योगी योगी है: मुगलों को लेकर इतना बड़ा बयान
तीन जिलों सिरसा, फतेहाबाद व हिसार में रात को 2 बार तेज बारिश का ओरेंज अलर्ट रहा, लेकिन यहां बादल खुलकर नहीं बरसे। कुछ क्षेत्रों में केवल बूंदाबांदी हुई। सिरसा में रात को 8 एमएम और महेंद्रगढ़ में 2 एमएम बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज जींद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद व रोहतक में गरज चमक के साथ हलकी से मध्यम बारिश संभव है। यहां हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर घंटा रहेगी।
ALSO READ:बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों के गठबंधन का नया नाम हुआ फाइनल
IMD ने कुछ क्षेत्रों में वर्तमान या एक घंटे में कुछ क्षेत्रों में मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक से तेज हवा चलने की संभावना जताई है। इनमें नांगल चौधरी, नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़, कनीना, भादरा, लोहारू, चरखी दादरी, भिवानी, तोशाम, बावल, रेवाड़ी, कोसली, मतानहेल, सिवानी, बवानीखेड़ा, हांसी, हिसार, आदमपुर, नारनौंद, नाथूसरी चौपटा, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रानियां, महम, नरवाना, सिरसा, टोहाना, रतिया, डबवाली में येलो अलर्ट है। यहां बारिश का मौसम बना हुआ है। Haryana Weather Updates