हरियाणा

Haryana Weather Updates : इन जिलों में जारी है बारिश का सिलसिला

सत्य खबर,पानीपत ।
हरियाणा में अगस्त माह में मानसून लगातार सक्रिय है। हर दिन किसी न किसी जिले में बारिश हो रही है। कैथल, करनाल, पानीपत, जींद और कुरुक्षेत्र में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

नेशनल हाईवे 44 जीटी रोड पर एक फीट तक पानी भर गया है। पानीपत में खड़ी कारों पर दीवार गिर गई। इसमें कई कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

हरियाणा में अगस्त माह में 33 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून अब थोड़ा कमजोर पड़ गया है, लेकिन इसके बावजूद बारिश जारी रहेगी। हरियाणा के पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य जिलों में बारिश हो सकती है।

Faridabad Crime: पैसे मांगने पर दुकानदार पर चढ़ा शराबियों का कहर, मामला पहुंचा पुलिस तक
Faridabad Crime: पानी के पैसे मांगने पर दुकानदार पर चढ़ा शराबियों का कहर, मामला पहुंचा पुलिस तक

26 अगस्त के बाद उत्तरी जिलों में मानसून फिर से जोर पकड़ेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 28 अगस्त तक प्रदेश में मौसम में बदलाव होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में हिसार और कुरुक्षेत्र में बारिश दर्ज की गई है। हालांकि यह बारिश पूरे जिले में नहीं बल्कि कुछ हिस्सों में हुई है।

मानसून सीजन में सबसे कम धान का कटोरा कहे जाने वाले इलाके कैथल और करनाल में सामान्य से आधी बारिश हुई है। ऐसे में किसानों को सिंचाई के लिए नहरी पानी या ट्यूबवेल पर निर्भर रहना पड़ रहा है। फसल की अच्छी ग्रोथ के लिए बारिश बहुत जरूरी है।

कम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। हरियाणा के 16 जिलों में मानसून की बारिश सामान्य से कम हुई है। हिसार, जींद, यमुनानगर, पलवल और रोहतक जिलों में सामान्य से 30 प्रतिशत से भी कम बारिश हो पाई है। जबकि बाजरा के इलाके दक्षिण हरियाणा में बारिश सामान्य से अधिक हुई है। यहां महेंद्रगढ़ और नूंह जिलों में अधिक बारिश दर्ज की गई है।

Haryana: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित की जेल से गलत रिहाई, फिर पटना से गिरफ्तारी
Haryana: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित की जेल से गलत रिहाई, फिर पटना से गिरफ्तारी

Back to top button