ताजा समाचार

Haryana Weather Updates : जुलाई में रहा सुखा पर अगस्त में हो सकती है अच्छी बारिश

सत्य खबर, चण्डीगढ़ ।
हरियाणा में एक बार फिर मानसूनी हवाएं सक्रिय हो गई हैं। 24 घंटे में हरियाणा में भारी बारिश देखने को मिली है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। सिरसा और हिसार में जहां पारा 41 डिग्री के करीब पहुंच गया था, वहां अधिकतम पारे में करीब 13 डिग्री की गिरावट आई है।

सिरसा में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और हिसार में अधिकतम पारा 29.9 डिग्री दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश में 24 घंटे में औसतन 60 MM से अधिक बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण हिसार में दिल्ली बाईपास पर शनि मंदिर के पास पंडाल गिरने से करंट लगने से 32 वर्षीय सेवादार जितेंद्र की मौत हो गई।

Haryana News: हरियाणा के वाहन चालक ध्यान दें! हाई-वे पर वाहन खड़ा करने पर होगा चालान

भारतीय मौसम विभाग ने बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगस्त महीने में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। मानसूनी हवाएं जोर पकड़ रही हैं, जिसके कारण अगस्त में हरियाणा में भारी से मध्यम बारिश हो सकती है।

अधिकांश जिलों में बारिश होगी। 5 से 8 अगस्त के बीच मानसून फिर जोर पकड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की ट्रफ लाइन नारनौल और हिसार से होकर गुजरती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इस कारण हिसार के आसपास कम बारिश दर्ज की गई।

Haryana News: हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते अधिकारी को रंगेहाथों गिरफ्तार

Back to top button