हरियाणा

हरियाणा : महिला ने बच्ची को जन्म दिया, सास के हाथ से पानी पिया और चल बसी

सत्य खबर, पानीपत ।                         

पानीपत में डिलीवरी के 7 दिन बाद महिला की अचानक मौत हो गई। महिला को 3 दिन से उल्टियां लग रही थीं। दवाई लेने के बाद उसकी सेहत में सुधार भी हुआ था। सोमवार सुबह उसने अपनी सास से पानी मांगा। पानी पीते ही उसे घबराहट हुई और वह चिल्लाने लगी।

फिर उसने सास को कहा कि उसकी जिंदगी पूरी हो गई है। इसके बाद अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजन उसे उठाकर तुरंत अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध
Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध

सूचना पाकर पुलिस भी अस्पताल आ गई। उन्होंने शव का पंचनामा भरवाकर मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। लड़की के मायके पक्ष के लोग मंगलवार को पानीपत पहुंचेंगे। जिनके बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

महादेव कॉलोनी की रहने वाली सविता ने बताया कि वह मूल रूप से गुजरात की रहने वाली है। उसके बेटे राहुल की शादी एक साल पहले गुजरात की रहने वाली तुलसी (22) के साथ हुई थी। वह बिल्कुल स्वस्थ थी। 7 दिन पहले ही तुलसी ने बेटी को जन्म दिया था। उसकी डिलीवरी नॉर्मल हुई थी। बीते 3 दिन से तुलसी को उल्टियां लग रही थीं।

वह कुछ भी खाती-पीती थी तो उल्टी लग जाती थी। दवाई लेने से ठीक भी हो रही थी। रविवार रात को वह ठीक ढंग से सोई थी। सोमवार सुबह करीब 8 बजे वह उठी थी। उठने के बाद उसने पानी मांगा। सास ने उसे पानी दिया।

Haryana News: सर्च वॉरंट के साथ पहुंची CBI टीम! कर चोरी केस में हुई चौंकाने वाली कार्रवाई
Haryana News: सर्च वॉरंट के साथ पहुंची CBI टीम! कर चोरी केस में हुई चौंकाने वाली कार्रवाई

पानी पीते ही उसे फिर उल्टी लगी। इसके बाद उसे घबराहट होने लगी। वह कहने लगी कि मां आज मैं नहीं बचूंगी। मेरी जिंदगी पूरी होने वाली है। इतना कहते-कहते वह बेहोश हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Back to top button