भाजपा ने 27 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी किए नियुक्त

Satyakhabarindia

संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए अनुभवी कार्यकर्ताओं को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

चार महिला पदाधिकारियों को भी मिला जिला प्रभारी का दायित्व

सत्य खबर हरियाणा
State BJP : भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां करते हुए प्रदेश के 27 संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी ने संगठन को बूथ से लेकर जिला स्तर तक और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अनुभवी, सक्रिय और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। नई नियुक्तियों में महिला नेतृत्व को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है और चार महिला पदाधिकारियों को जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर की हरियाणा और पंजाब की राज्यपालों से मुलाकात

जारी सूची के अनुसार पंचकूला में रवि बतान, अम्बाला में मदन चौहान, यमुनानगर में धर्मवीर मिर्जापुर, कुरुक्षेत्र में दीपक शर्मा, कैथल में अमरपाल राणा, करनाल में जवाहर यादव तथा पानीपत में ललित बत्रा को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार सोनीपत में श्रीमती राजबाला एडवोकेट, गोहाना में श्रीमती मीना चौहान, जींद में अशोक गुर्जर, रोहतक में विजयपाल एडवोकेट, झज्जर में हरविन्द कोहली, डबवाली में रविन्द्र बलियाला, सिरसा में भारतभूषण जुयाल, हांसी में श्रीमती प्रतिभा सुमन, हिसार में सुरेन्द्र आर्य तथा फतेहाबाद में सुरेन्द्र पूनिया को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं भिवानी में अरविन्द यादव, दादरी में शैलेन्द्र पाण्डेय, रेवाड़ी में मदन गोयल, महेन्द्रगढ़ में वरुण श्योराण, गुरुग्राम में सन्दीप जोशी, गुरुग्राम महानगर में राजकुमार वोहरा, नूंह में दीपक मंगला, पलवल में नागेन्द्र शर्मा, फरीदाबाद महानगर में कमल यादव तथा फरीदाबाद में श्रीमती लतिका शर्मा को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नई नियुक्तियों में चार महिला पदाधिकारियों को जिला प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इनमें श्रीमती राजबाला एडवोकेट को सोनीपत, श्रीमती मीना चौहान को गोहाना, श्रीमती प्रतिभा सुमन को हांसी तथा श्रीमती लतिका शर्मा को फरीदाबाद का दायित्व सौंपा गया है। इससे भाजपा संगठन में महिला नेतृत्व की सक्रिय एवं प्रभावी भागीदारी को और मजबूती मिलेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में केंद्रीय राज्य मंत्री ने पढ़ाया प्रोटोकॉल का पाठ

भाजपा ने सभी नवनियुक्त जिला प्रभारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि इन नियुक्तियों से संगठनात्मक समन्वय और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की गतिविधियों एवं अभियानों को जमीनी स्तर पर नई गति मिलेगी। जिला प्रभारी संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ पार्टी के कार्यक्रमों, अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों को निर्धारित दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पार्टी का मानना है कि मजबूत संगठन ही जनसेवा और जनसरोकारों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आधार है। नई जिम्मेदारियों के साथ जिला प्रभारी संगठन की सक्रियता को और बढ़ाते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने तथा बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

#HaryanaBJP #BJPInCharge #OrganizationalDistricts #PoliticalLeadership #HaryanaPolitics #BJPUpdates #PartyOrganization #LeadershipAppointment #HaryanaNews #BJPIndia #PoliticalStrategy #DistrictInCharge #BJPLeadership #HaryanaDevelopment #PoliticalEngagement #BJPCommunity #GrassrootsPolitics #HaryanaElections #BJPStrength #PoliticalStructure

भिवानी की शिक्षिका मनीषा मामले में सीबीआई ने किया बड़ा खुलासा, क्लोजर रिपोर्ट दाखिल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top