केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से भी मुख्यमंत्री की मुलाकात
सत्य खबर हरियाणा
CM Nayab Saini : हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज संत कबीर कुटीर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट की। इसी दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय शिक्षा एवं खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भी संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दोनों राज्यपालों व केंद्रीय मंत्रियों को स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान हरियाणा के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सौहार्दपूर्ण माहौल में विचार-विमर्श हुआ। हरियाणा सरकार जनहित और प्रदेश के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार के सहयोग से नई योजनाओं और परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा रही है।
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, आज संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से आत्मीय भेंट की। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को सीएम आवास संत कबीर कुटीर में हरियाणा एवं पंजाब के राज्यपालों तथा केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और केंद्र-राज्य समन्वय को मजबूत करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
सीएम आवास पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय शिक्षा एवं खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी का भी पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल में हरियाणा के समग्र विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। केंद्र एवं राज्य के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से विकास योजनाओं को गति देने पर भी जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार जनहित और प्रदेश के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में विभिन्न नई योजनाओं और विकास परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के बीच मजबूत तालमेल से विकास कार्यों को और गति मिल रही है। मुख्यमंत्री की राज्यपालों और केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई इस मुलाकात को केंद्र और हरियाणा के बीच समन्वय को मजबूत करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और प्रदेश हित से जुड़े मुद्दों पर आपसी सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी सामने आई।
#NayabSaini #ChiefMinister #Haryana #Punjab #GovernorsMeeting #OfficialResidence #PoliticalLeadership #StateGovernance #PublicService #GovernmentRelations #LeadershipDialogue #RegionalPolitics #HaryanaPunjab #PoliticalCollaboration #CivicEngagement #PolicyDiscussion #StateAffairs #GovernmentInitiatives #CommunityDevelopment #LeadershipInAction