धमकी भरा पत्र लिखने वाले ने खुद को गैंगस्टर ग्रुप का एरिया कमांडर बताते हुए हर्ष एनकाउंटर मामले का जिक्र किया
सत्य खबर हरियाणा
Threat to BJP MLA Jagmohan Anand : करनाल के भाजपा विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिली है। विधायक के कैंप कार्यालय में डाक के जरिए एक पत्र भेजा गया है। पत्र भेजने वाले ने खुद को एक गैंगस्टर ग्रुप का एरिया कमांडर बताते हुए हर्ष एनकाउंटर मामले का जिक्र किया है।

विधायक ने तुरंत इस मामले की शिकायत सीएम को की है। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। विधायक की सुरक्षा भी बढ़ा दी है।
विधायक जगमोहन आनंद सुबह चंडीगढ़ में विधानसभा 70 में शामिल होने पहुंचे थे शाम को वह अपने निवास स्थान सेक्टर 13 में जब पहुंचे तो उन्होंने कैंप ऑफिस में आए पत्रों को खोलकर पड़ा उनमें से एक पत्र जब खोला तो वह धमकी भरा था।
यह पत्र बलबीर सिंह एरिया कमांडर लॉरेंस बिश्नोई हरियाणा के नाम से था। इस पत्र में विधायक के समाज को, समाज की बहू बेटियों को गंदी-गंदी गालियां दी गई है।
वहीं, विधायक को भी एक महीने के अंदर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी है और उनके बेटे को भी जान से मारने की बात कही गई है। धमकी भरे पत्थर में विधायक और उसके बेटे के सिर में एके-47 की 20 गोलियां मरने की बात कही है वहीं यह भी कहा गया है की कितनी भी सुरक्षा बढ़ा लो रात को गोली मार देंगे एक महीने के अंदर।
इस पत्र में एनकाउंटर में ढेर हुए हर्ष का नाम लेते हुए विधायक को उसकी मौत का ब्याज सहित हिसाब किताब देने की बात कही गई है। इस धमकी के बाद विधायक का पूरा परिवार डरा हुआ है। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।
इस बीच जगमोहन आनंद ने कहा है कि अगर पार्टी कहेगी तो वह इस्तीफा दे देंगे।
#HaryanaPolitics #BJPMembers #JagmohanAnand #LawrenceBishnoi #PoliticalThreats #CrimeNews #HaryanaNews #SafetyConcerns #GangViolence #IndianPolitics #LawAndOrder #PublicSafety #PoliticalTensions #HaryanaUpdates #CrimeWatch #BJP #PoliticalSecurity #GangsterThreats #HaryanaLaw #CurrentAffairs